CTET Admit Card 2022: दिसंबर सेशन के लिए सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CTET Admit Card 2022 Download: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर पब्लिश की हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-12-26 10:05 GMT

CTET Admit Card 2022 (Social Media) 

CTET Admit Card 2022: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सीटीईटी 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर पब्लिश कर दी हैं। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 में सम्मिलित होंगे वे आज यानी 26 दिसंबर 2022 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले सीबीएसई ने परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी (प्री एडमिट कार्ड) पब्लिश करके दी थी। परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के लिए निर्धारित है।

CTET Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड

  • आप सबसे पहले बोर्ड द्वारा जारी वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक ओपन करें।
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए इसी की एक हार्ड कापी अपने पास रख लें।

इतने शिफ्ट में आयोजित होंगे एग्जाम

परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। एडमिट कार्ड में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र और परीक्षा का समय होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरणों को ध्यान से देखें और किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना सीबीएसई को दें। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र में एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड) के साथ अपना प्रवेश पत्र लाना आवश्यक है।

एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को यहां मिलेगा मौका

सीबीएसई बोर्ड प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की भर्ती के लिए सीटीईटी परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें दो पेपर होते हैं- पेपर I (प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए) और पेपर II (उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए)। परीक्षा दो सत्रों- सुबह और शाम में आयोजित की जाएगी।

CTET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और अन्य राज्य बोर्डों से संबद्ध विभिन्न स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

Tags:    

Similar News