बीएचयू की प्रोफेसर पूरबी सैकिया को मिला विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2024 , पर्यावरण संरक्षण के लिए की रिसर्च

पूरबी सैकिया हाल ही में बीएचयू में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में शामिल हुई हैं। इन्होने पर्यावरण विज्ञानं के क्षेत्र म अतुलनीय कार्य किया है

Written By :  Garima Shukla
Update: 2024-08-07 14:32 GMT

BHU UPDATE: काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूर्वी सैकिया को साल 2024 के लिए प्रतिष्ठित ‘विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर सम्मान’ दिया गया है डॉ. सैकिया को पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। पूरबी सैकिया हाल ही में बीएचयू में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हुई हैं। इकोलॉजी और जैवविविधता जैसे विषयों पर शोध करना इनकी रुचियों में शामिल है

इससे , डॉ पूर्वी सैकिया इससे पूर्व झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची में कार्यरत थीं, जहां उनके काम ने उन्हें एक शोधकर्ता के रूप में पहचान मिलीI.उस दौरान उन्होंने प्लांट इकोलॉजी, जैव विविधता संरक्षण और सॉयल इकोलॉजी पर उन्होंने शोध किया है। विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर सम्मान’ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में खास योगदान के लिए युवा वैज्ञानिकों को दिया जाता है।

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय द्वारा 2024 के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई है। विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. संजय कुमार, संकाय के प्रमुख प्रो. एसएम सिंह और बीएचयू के विज्ञान समुदाय के सदस्यों ने डॉ. सैकिया को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। ‘डॉक्टर सैकिया प्रतिष्ठित विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार मिलने से काफी उत्साहित हैं विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार युवा वैज्ञानिकों को उनके असाधारण योगदान के लिए और अपने क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्रोत्साहित करता है 

Tags:    

Similar News