BSSC CGL परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक bssc.bihar.gov.in से करे फटाफट चेक

BSSC CGL Result 2023: बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने सीजीएल परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया हैं, उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के लिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाए

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2023-12-26 04:28 GMT

BSSC CGL Result 2023: बीएसएससी सीजीएल परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारो ने इस परीक्षा में भाग लिया था। वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट – bssc.bihar.gov.in. पर जाना होगा। इसके साथ ही रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारो को डीवी यानि डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन राउंड में पार्ट लिया हो, वे नतीजे चेक कर सकते हैं।

भरे जाएंगे इतने पद-

इस भर्ती के जरिए कुल 2248 पद भरे जाएंगे। बता दे कि ये नतीजे डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन राउंड पूरा होने के बाद जारी हुआ हैं। इसका आयोजन 5 से 9 अक्टूबर 2023 के बीच किया गया हैं। इतना ही नहीं बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने कट-ऑफ मार्क्स भी रिलीज किया गया हैं। आप पद के अनुसार कट-ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करे रिजल्ट-

  • बीएसएससी सीजीएल परीक्षा के फाइनल नतीजे चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक पर क्लिक कर दे। जिस पर रिजल्ट के बारे में जानकारी दी होगी। ये तीसरे ग्रेजुएट लेवल कांपटीटिव एग्जाम 2022 के नतीजों का लिंक होगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • ये बीएसएससी रिजल्ट की पीडीएफ होगी।
  • जहाँ से आप रिजल्ट व कट-ऑफ चेक कर सकते हैं।
  • इन्हें चेक करें व अपना रोल नंबर व नाम लिस्ट में हैं या नहीं चेक करे
  • इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले व अंत में डाउनलोड कर ले। 

                                                                                                                                                                                        साभार- Apna Bharat 

Tags:    

Similar News