SSC Head Constable फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करे चेक

SSC Head Constable Final Result 2022: एसएससी हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट इसकी अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया गया हैं..

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2023-12-28 07:53 GMT

SSC Head Constable Final Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) भर्ती परीक्षा 2022 में शामिल हुए थे। अब वे एसएससी की अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस की तरफ से कौशल/ट्रेड टेस्ट 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2023 तक दो भागों में आयोजित किया गया था। इसमें कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट भी शामिल किया गया था। कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 2023 उम्मीदवारों के लिए 4 दिसंबर से 6 दिसंबर 2023 तक कंप्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट आयोजित किया गया था। इस परीक्षा का रिजल्ट अधिकारिक तौर पर 28 नवंबर 2023 को घोषित किया गया था।

प्रारंभिक रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए 5,448 उम्मीदवारों में से केवल 2,436 व्यक्तियों ने परीक्षा के इस अंतिम चरण को सफलतापूर्वक पास किया हो। 2,436 उम्मीदवारों के इस चयनित समूह के भीतर, अंतिम परिणाम में 538 पुरूष उम्मीदवार व 273 महिला उम्मीदवार शामिल थे। दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए कुल मिलाकर 811 उम्मीदवारों का चयन किया गया हैं।

ऐसे चेक करे SSC Head Constable Final Result 2022-

  • एसएससी हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद एसएससी हेड कॉन्स्टेबल फाइनल रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करे।
  • एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • जिसके बाद रिजल्ट मिल जाएगा।
  • रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट चेक करे।
  • अंत में इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले। 
Tags:    

Similar News