प्रोफेसर मनोज दीक्षित फैजाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

Update: 2017-05-25 11:26 GMT

लखनऊ : यूपी के राज्यपाल और कुलाधिपति राम नाईक ने लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) के प्रोफेसर मनोज दीक्षित को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद का कुलपति नियुक्त किया है। मनोज दीक्षित, लखनऊ विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष हैं।

3 साल की अवधि के लिए संभालेंगे कार्यभार

-यह जानकारी प्रमुख सचिव राज्यपाल, जूथिका पाटणकर ने दी है।

-प्रोफेसर मनोज दीक्षित, एलयू के लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हैं।

-प्रोफेसर मनोज दीक्षित की कुलपति पद पर नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 साल की अवधि के लिए की गई है।

Tags:    

Similar News