IIT JAM 2022 Answer Key: जारी हुई आईआईटी जेएएम 2022 की आंसर की, उम्मीदवार ऐसे करें चेक

IIT JAM 2022 Answer Key: आईआईटी जेएएम के लिए उत्तर तालिका यानी फाइनल आंसर-की जारी कर दी है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update:2022-03-17 13:52 IST

आईआईटी जैम रूड़की (फोटो-सोशल मीडिया)

IIT JAM 2022 Answer Key: आईआईटी रूड़की (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की) ने आईआईटी जेएएम (IIT JAM 2022) के लिए उत्तर तालिका यानी फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। ऐसे में अब उम्मीदवार पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको jam.iitr.ac.in पर जाकर क्लिक करना होगा। साथ ही आंसर-की देखने के लिए सभी उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

आईआईटी जेएएम (JAM) फाइनल आंसर की चेक करने के बाद सभी उम्मीदवार JAM 2022 में अपने सही प्रश्नों के अंकों को जोड़ सकते हैं। जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा में प्राप्त अंकों का पता चल जाएगा। वहीं इससे पहले प्रोविजनल जेएएम (JAM) आंसर-की भी 20 फरवरी को अधिकारियों द्वारा जारी कर दी गई थी।

आपको बता दें, प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति उठाने का भी अलग तरीका है। आंसर की पर आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 21 से 25 फरवरी तक थी। फिर उसके बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। ऐसे में जेएएम (JAM) फाइनल आंसर की चेक करने के बाद उम्मीदवार JAM 2022 में अपने संभावित अंकों का योग कर सकते हैं।

यहां देखें जेएएम फाइनल आंसर-की 

1. सबसे पहले जेएएम 2022 की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitr.ac.in पर इंटरनेट की सहायता से जाएं।

2. इसके बाद आंसर की देखने के लिए JAM फाइनल आंसर की 2022 को क्लिक करें।

3. आंसर की पर आने के बाद अब आवेदक अंतिम उत्तर कुंजी की जांच कर लें।

4. सभी उम्मीदवारों को उनके द्वारा लिए गए संबंधित परीक्षा पत्रों के लिए दी गई उत्तर कुंजी का चयन कर लें।

5. जेएएम (JAM) फाइनल आंसर की पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड करने के लिए स्क्रीन पर बने ऑप्शन पर क्लिक करें।

6. इसके बाद आंसर की डाउनलोड कर ले और आईआईटी जेएएम (IIT JAM) फाइनल आंसर की 2022 का प्रिंट आउट लें लें।


Tags:    

Similar News