भारतीय सेना में अधिकारी बनने का मौका, ऐसे करें आवेदन, यहां है पूरी डिटेल्स

भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमिशन के तहत NCC स्पेशल एंट्री स्कीम 49th कोर्स (अप्रैल 2021) शुरू कर दिया है। उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Update: 2021-01-09 15:54 GMT
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है।

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमिशन के तहत NCC स्पेशल एंट्री स्कीम 49th कोर्स (अप्रैल 2021) शुरू कर दिया है। उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

8 जनवरी 2021 से आवेदन शुरू हो गया है और अंतिम तारीख 28 जनवरी है। इस भर्ती अभियान को Indian Army NCC Special Entry Recruitment 2021 नाम दिया गया है। इन पदों (भारतीय सेना भर्ती 2021) पर कुल 55 वैकेंसी है। इनमें 50 एनसीसी पुरुषों के लिए और 5 एनसीसी महिलाओं के लिए वैकेंसी हैं।

जानिए सभी जानकारी

आवेदन करने की शुरुआत - 08 जनवरी 2021

आवेदन करने की अंतिम तिथि - 28 जनवरी 2021

अधिक जानकारी के लिए भारतीय सेना भर्ती 2021 की आधिकारिक अधिसूचना इस लिंक https://joinindianarmy.nic.in/writereaddata/Portal/NotificationPDF/NCC_49.pdf पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें...IAS Interview Questions: सबसे ज्यादा बार पूछे गए ये प्रश्न, ये हैं उनके उत्तर

55 पदों पर भर्ती

पुरुष- 50 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 45 और वार्ड ऑफ बैटल कैजुअल्टी के कर्मियों के लिए 5 पद पर भर्ती हो रही है।

महिला: 5 पद में सामान्य वर्ग के लिए 4 और सेना के जवानों के युद्ध हताहतों के लिए 1 पद रखा गया है।

ये भी पढ़ें...GATE Admit Card: जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, जान लें जरूरी बातें

शैक्षिणिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए। आखिरी साल में अध्ययन करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने पहले दो / तीन वर्षों में क्रमशः तीन / चार साल के डिग्री कोर्स में न्यूनतम 50% कुल अंक प्राप्त किए हों।

एनसीसी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा, जिसमें कैजुअल्टी कैजुअल्टीज़ के वार्ड भी शामिल हैं, 1 जनवरी 2021 तक 19 से 25 वर्ष है। उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी, 1996 से पहले नहीं हुआ हो।

ये भी पढ़ें...JEE Advanced date 2021: स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, यहां देखें नई व्यवस्था

सैलरी

लेफ्टिनेंट - रु 56,100 - रु 1,77,500

कैप्टन - रु 61,300 - रु 1,93,900

मेजर - रु 69,400 - रु 2,07,200

लेफ्टिनेंट कर्नल - रु 1,21,200 - रु 2,12,400

कर्नल - रु 1,30,600 - रु 2,15,900

ब्रिगेडियर - रु 1,39,600 - रु 2,17,600

मेजर जनरल - रु 1,44,200 - रु 2,18,200

लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी - रु 1,82,200 - रु 2,24,100

लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी + स्केल - रु 2,05,400 - रु 2,24,400

VCOAS/ सेना कैडर/ लेफ्टिनेंट जनरल (NFSG) - रु 2,25,000 (फिक्स)

COAS स्तर 18 - रु 2,50,000 (फिक्स)

सेवा अकादमियों में प्रशिक्षण के पूरे समय यानी OTA में प्रशिक्षण के समय जेंटलमैन या लेडी कैडेट्स को स्टाइपेंड: रुपए 56,100 प्रति माह मिलेगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News