National Teacher Award 2024: देशभर के 50 शिक्षकों को मिलेगा "राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024", UP के दो शिक्षक भी होंगे सम्मानित

NATIONAL TEACHER AWARD 2024: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार राज्य सहित अन्य 13 राज्यों के शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जा रहा है

Written By :  Garima Shukla
Update: 2024-08-29 05:02 GMT

National Teacher Award 2024: 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 (National Teacher Award 2024) से देशभर के 50 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें UP, MP और बिहार के दो दो शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगाI जिन शिक्षकों को ये प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जायेगा, उनके नाम की घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के द्वारा कर दी गयी है। निर्देशानुसार यह कार्यक्रम 5 सितंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

क्यों दिया जाता है राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2024

नेशनल टीचर अवार्ड 2024 के लिए चयनित शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जायेगा ।राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार उन शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाता है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और परिश्रम से विद्यालयों में न सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया बल्कि छात्रों के जीवन को भी बेहतर बनाने के लिए उन्हें शैक्षिक क्षेत्र में नयी प्रेरणा दी और नया सीखने के लिए अवसर प्रदान किये हैं

यूपी (UP) के दो शिक्षकों को दिया जायेगा सम्मान 

5 सितम्बर को प्रदान किये जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 उत्तर प्रदेश ( UP ) के दो शिक्षकों को भी प्रमुख रूप से समिल्लित किया गया है , यूपी के दो शिक्षकों में रविकांत द्विवेदी और श्‍याम प्रकाश मौर्य शामिल हैं।

UP के दोनो शिक्षकों की उपलब्धियां

1-यूपी (UP) के धर्मदेवा छटहां गांव के शिक्षक रविकांत द्विवेदी ने अपने विद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए कई रचनात्मक तकनीकी का प्रयोग किया। इसमें गणित का बगीचा, डिजिटल क्लास, खेल-खेल में शिक्षा देना आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस शिक्षा पद्धति के अंतर्गत उन्होंने विद्यालय परिसर में बने बगीचे में गणित से जुड़ी सामग्री की आकृतियों को रखा है। ताकि बगीचे में खेल-खेल में बच्चे गणित का भी ज्ञान अर्जित कर सकें।
2-वहीं यूपी के श्याम प्रसाद मौर्या परिषदीय विद्यालय के बच्चो को PPT माध्यम से पढ़ाई करवाते हैं प्रोजेक्टर के माध्यम से सरल पद्धति से शिक्षा देकर ये छात्रों को शिक्षित करते हैं सिर्फ यही नहीं इन्होने 2022 में ऑनलाइन माध्यम से ग्रुप बनाकर अपने जिले में राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा के लिए प्रेरित किया था इस परीक्षा के अंतर्गत वर्तमान समय में 785 चयनित बच्च्चों को 3 .76 करोड़ की स्कॉलरशिप्स मिल रही हैंI

कुल 14 राज्यों के शिक्षक भी हैं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 में शामिल

एमपी "MP" के माधव प्रसाद पटेल और सुनीता गोधा को तथा बिहार की डॉ मीनाक्षी कुमारी और सिकंदर कुमार सुमन को सम्मानित किया जायेगा इसके अलावा, इस सूची में हिमाचल प्रदेश से शिक्षक सुनील कुमार, उत्‍तराखंड से कुसुम लता गरिया, गोवा से चंद्रलेखा दामोदर मिस्त्री, पंजाब से पंकज कुमार गोयल और राजिन्‍दर सिंह, राजस्‍थान से बलजिंदर सिंह बर्रार और हुकुमचंद चौधरी को शामिल किया गया है। वहीं, छत्‍तीसगढ़ से के. शारदा का नाम शामिल है।.राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 की सूची में गुजरात के शिक्षक चंद्रेश कुमार भोलाशंकर बोरीसागर और विनय शशिकांत पटेल, ओडिशा के दविति चंद्र साहू और संतोष कुमार कर, पश्‍चिम बंगाल के अशीष कुमार रॉय और कुमार मारिक का नाम है। इसके अतिरिक्त, जम्‍मू कश्‍मीर की उर्फाना अमीन को भी शामिल किया गया है। अंडमान एंड निकोबार राज्य की के सुमा, जवाहर नवोदय विद्यालय की सुनीता गुप्‍ता, केंद्रीय विद्यालय की चारू शर्मा और अशोक सेन गुप्‍ता का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। 

Tags:    

Similar News