NEET UG 2022 Admit Card: 17 जुलाई होने वाली नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET UG 2022 : NTA द्वारा नीट यूजी एग्जाम का आयोजन 17 जुलाई 2022 को किया जा रहा है। जिसके लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी होंगे डाउनलोड कर दिए जाएंगे।

Written By :  aman
Update: 2022-07-08 10:27 GMT

NEET PG Seats

NEET 2022 Admit Card : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) द्वारा आयोजित नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड (NEET UG 2022 Admit Card) जल्द जारी कर दिया जाएगा। NTA अपनी आधिकारिक वेबसाइट (NTA official website) neet.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभ्यर्थी इसी वेबसाइट पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।neet ug 2022 admit card release soon at neet nta ac in how to download

आपको बता दें कि, NTA ने नीट यूजी परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip) जारी कर दिए हैं। इसे कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। मीडिया ख़बरों की मानें तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट उसे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट कर डाउनलोड कर पाएंगे।

जानें ​NEET UG 2022 Exam के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

नीट यूजी परीक्षा 2022 का आयोजन इसी महीने 17 जुलाई 2022 को किया जा रहा है। इस वर्ष ​NEET UG Exam में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स शामिल होने जा रहे हैं। इन छात्रों को एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। इस वर्ष नीट परीक्षा देश के 546 शहरों में आयोजित हो रही है। इतना ही नहीं, देश से बाहर भी 14 शहरों में परीक्षा होगी। NEET Exam 2022 की परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजकर 20 मिनट तक होगी।

​NEET UG 2022 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।

- अब, अभ्यर्थी होम पेज पर दिख रहे NEET UG टैब पर जाएं।

- अब, आप 'लॉगिन' पर क्लिक करें।

- अब, आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।

- इस पेज पर सभी जरूरी जानकारी भरें तथा सबमिट कर दें।

- अब, उम्मीदवार NEET UG Admit Card 2022 डाउनलोड कर लें।

- भविष्य के इस्तेमाल के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंट अवश्य ले लें।

Tags:    

Similar News