खुशखबरी: प्रदेश में 11,962 शिक्षक पदों पर भर्ती जल्द- उप मुख्यमंत्री

Update:2018-09-18 11:27 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने घोषणा करते हुए ​कहा कि सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के लिए शिक्षकों के 14,062 पदों पर जल्द ही भर्ती होगी। इनमें 11,962 पद सहायक अध्यापक और 2100 पद प्रवक्ता के हैं।

अक्टूबर तक स्कूलों में पढ़ाने लगेंगे 14,562 शिक्षक

उन्होंने कहा कि ये भर्तियां माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से होंगी। बता दें कि इन भर्तियों के लिए आयोग का पुनर्गठन जल्द किया जाएगा। वहीं आयोग के माध्यम से प्रवक्ता के 1344 और सहायक अध्यापक के 7950 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके अलावा लोकसेवा आयोग के माध्यम से राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए 14,562 शिक्षकों पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें 3794 पद प्रवक्ता के हैं और 10,768 पद सहायक अध्यापक के हैं। इसके लिए लोकसेवा आयोग लिखित परीक्षा ले चुका है। इसका रिजल्ट निकलते ही शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। ये शिक्षक अक्टूबर तक स्कूलों में पढ़ाने लगेंगे।

आयोग का गठन जल्द

डॉ. शर्मा ने बताया कि आयोग का गठन जल्द किया जाएगा ताकि शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए रिटायर्ड शिक्षकों को संविदा पर रखा गया है। बताते चलें कि राज्य सरकार माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष व सदस्य के खाली पदों पर चयन अभी तक नहीं कर पाई है, जबकि इसके पदों के लिए दो बार आवेदन मांगे जा चुके हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही उच्चतर व माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोगों के अध्यक्षों से इस्तीफा ले लिया गया था।

Tags:    

Similar News