CBSE 10th Result 2017: इन रीजन के परिणाम जारी, ये रहें टॉप पर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं परीक्षा का परिणाम अपनी ऑफिशियल वेबसाइट http://cbseresults.nic.in/ पर घोषित कर दिए। सीबीएसई ने इलाहाबाद, चेन्नई, दिल्ली, देहरादून और त्रिवेद्रम रीजन का नतीजे जारी किए है। पंजाब, हरिय़ाणा, हिमाचल प्रदेश, चंड़ीगढ़ और जम्मू-कश्मीर रीजन का रिजल्ट 3 बजे तक जारी हो सकता है।

Update:2017-06-03 14:41 IST

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं परीक्षा का परिणाम शनिवार (3 जून) को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://cbseresults.nic.in/ पर घोषित कर दिया गया है। इस बार हर रिजन के रिजल्ट में गिरावट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार ओवरऑल 2017 में 90.95% बच्चे पास हुए हैं, जो कि पिछले साल के मुकाबले 5 फीसदी कम है। जबकि पिछले साल 10वीं पास होने वाले बच्चों की संख्या 96.91 प्रतिशत थी।

सीबीएसई इस साल केवल पांच रीजन का परिणाम ही जारी कर पाया है। शनिवार को बोर्ड ने इलाहाबाद, चेन्नई, दिल्ली, देहरादून और त्रिवेंद्रम का परिणाम जारी किया है। चंडीगढ़, पटना सहित तमाम रीजन का रिजल्ट रविवार या सोमवार को जारी होगा।

टॉप 3 में ये रीजन

हालांकि, कुछ रीजन ने इस बार अच्छा परफॉर्म किया है। इनमें त्रिवेंद्रम पहले स्थान पर है, जहां 99.85 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं 99.62% के साथ चेन्नई दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश का इलाहाबाद है। इलाहाबाद के 98.23% बच्चे पास हुए हैं।

रीजन वाइज ये रहा 10वीं के छात्रों का पास परसेंटेज

त्रिवेंद्रम : 99.85

चेन्नई : 99.62

इलाहाबाद : 98.23

देहरादून : 97.27

पटना : 95.50

चंडीगढ़ : 94.34

अजमेर : 93.30

भूवनेश्वर : 92.15

दिल्ली : 78.09

गुहाटी : 65.53

दिल्ली के परिणाम में आई गिरावट

-दिल्ली के रिजल्ट में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

-दिल्ली का पास प्रतिशत 78.09 गया है जो पिछले साल 91 फीसदी था।

Tags:    

Similar News