UPSC: इंटरव्यू में सृष्टि देशमुख से पूछे गए ये सवाल, जानें जवाब

बता दें कि सृष्टि ने यूपीएससी के लिखित परीक्षा में 895 मार्क्स, पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू) में 173 मार्क्स हासिल किए। यूपीएससी में उन्होंने कुल 1068 मार्क्स हासिल किए हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं उनसे इंटरव्यू में पूछे गए सवालों के बारे में...

Update: 2019-04-20 10:16 GMT

लखनऊ: हाल ही में आये यूपीएससी के आये हुए परीक्षा में भोपाल से बीई (केमिकल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई करने वाली 23 साल की सृष्टि देशमुख ने पांचवा स्थान हासिल किया है। वहीं महिलाओं में सृष्टि ने पहला स्थान हासिल किया है।

बता दें कि सृष्टि ने यूपीएससी के लिखित परीक्षा में 895 मार्क्स, पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू) में 173 मार्क्स हासिल किए। यूपीएससी में उन्होंने कुल 1068 मार्क्स हासिल किए हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं उनसे इंटरव्यू में पूछे गए सवालों के बारे में...

यूट्यूब चैनल Drishti IAS के अनुसार सृष्टि से पूछे गये सवाल

पहला सवाल

आपने सिविल सर्विस की परीक्षा देने के बारे में क्यों सोचा और साथ ही पूछा यदि आपका सेलेक्शन हो जाता है तो आप किन क्षेत्रों में काम करना चाहती है।

ये भी पढ़ें— इस दिन आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट!

जिस पर उन्होंने कहा- कि वह शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती है। उनसे पूछा गया कि देश में शिक्षा की क्या स्थिति और समस्याएं है। जिसका जवाब सृष्टि ने काफी विस्तार से दिया।

दूसरा सवाल

सृष्टि से पूछा गया कि "आप सिर्फ 23 साल की है क्या आपको नहीं लगता सिविल सर्विसेज में शामिल होने लिए अभी आपकी उम्र काफी कम है। आपको नहीं लगता अभी देश के आपकी नॉलेज कम है ऐसे में आपको अनुभव की जरूरत है।

तीसरा सवाल

सृष्टि से सीडी देशमुख के बारे में सवाल पूछा गया।

उन्होंने बताया कि वह सिविल सर्विसेज में सेलेक्ट होने पहले भारतीय थे। वह 1943 में भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर नियुक्त किए गए थे।

ये भी पढ़ें— जाने, कौन है Tik tok स्टार विष्णु प्रिया

चौथा सवाल

नानाजी देशमुख के बारे में पूछा गया।

उन्होंने बताया कि नानाजी देशमुख भारत देश के महान व्यक्तियों में से एक थे। नानाजी को मुख्यरूप से एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।

पाचवां सवाल

सृष्टि से उन 3 शख्सियतों के बारे में पूछा गया जिन्हें इस साल 'भारत रत्न' से सम्मानित किया है। इस साल पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

छठवां सवाल

व्यापम क्या है और वह क्यों खबरो में रहा?

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश प्रोफेशनल परीक्षा बोर्ड (MPPEB) या MP व्यावसायिक परीक्षा मंडल हैं जिसे व्यापम कहा जाता है। परीक्षा में नकल और फर्जीवाड़े को लेकर वह खबरों में बना हुआ था।

ये भी पढ़ें— रिलायंस ज्वैलर्स ने लखनऊ मे अपना तीसरा शोरूम लांच किया

सातवां सवाल

मान लीजिए एक सिविल सर्विसेज की अधिकारी बन चुकी हैं और अपनी ईमानदारी के लिए जानी जाती है। ऐसे में आपके परिवार का ऐसा सदस्य जो आपके बेहद करीबी है। वह आपके पद का फायदा उठाकर पैसे कमाने के लिए कर रहा हो तो आप उस स्थिति में क्या करेंगी?

तब उन्होंने कहा- "ऐसी स्थिति में मैं अपने परिवार के उस सदस्य से बात करूंगी, लेकिन अगर वह नहीं माना और मेरे नाम का अपने काम के लिए फायदा उठाया तो मैं उनके खिलाफ एक्शन लूंगी"

Tags:    

Similar News