UGC NET 2022 Result: 5 नंवबर को जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट

UGC NET 2022 Result: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और ugcnet.nta.nic पर जारी किए जाएंगे। यूजीसी के अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार ने परिणाम जारी करने की तिथि का ऐलान किया है।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-11-04 08:56 GMT

UGC NET 2022 Result released on 5 november (Social Media)

UGC NET 2022 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 5 नवंबर 2022 को यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 जारी करेगी। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और ugcnet.nta.nic पर जारी किए जाएंगे। यूजीसी के अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार ने परिणाम जारी करने की तिथि का ऐलान किया है। उन्होनें ट्वीट में लिखा "यूजीसी-नेट के नतीजे 5 नवंबर (शनिवार) को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित किए जाएंगे। परिणाम एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर उपलब्ध होंगे।

UGC NET 2022 Result ऐसे करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए कुछ स्टेप टू स्टेप दिशा निर्देशों का पालन करके यूजीसी नेट परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं।

  • अभ्यर्थी सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध UGC NET 2022 Result के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • आपका यूजीसी नेट 2022 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • फिर इसे डाउनलोड करे और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।

इस तिथि का आयोजित हुआ था एक्जाम

दरअसल परीक्षा देश भर में अलग-अलग तिथियों 9 जुलाई, 11, 12, 20 सितंबर, 21, 22, 23, 29, 30, अक्टूबर 1, 8, 10, 11, 12, 13, 14 और 22, 2022 को आयोजित की गई थी। फाइनल आंसर-की 1 नवंबर, 2022 को जारी की गई थी।

गौरतलब है कि फाइनल आंसर-की का उपयोग परिणामों की गणना के लिए किया जाता है और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के आधार पर यदि आवश्यक हो, तो परिवर्तन आंसर-की पर प्रदर्शित किया जाएगा। यूजीसी नेट परिणाम 2022 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करना होगा। इसी से संबधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Tags:    

Similar News