UGC NET December 2022: खुशखबरी ! एनटीए ने बढ़ाई यूजीसी नेट के लिए लॉस्ट डेट, इस तिथि तक करें अप्लाई

UGC NET December 2022: उम्मीदवार परीक्षा के लिए एनटीए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2023 तक थी।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-01-21 08:38 GMT

UGC NET December 2022 (Newstrack)

UGC NET December 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। रजिस्टेशन डेट 23 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार परीक्षा के लिए एनटीए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2023 थी। आधिकारिक सूचना के अनुसार बढ़ाई गई तिथि 21 जनवरी से 23 जनवरी, 2023 तक है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी, 2023 तक है। उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान भरी गई सभी जानकारी सही है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप टू स्टेप दिशा निर्देशों का पालन कर सकते हैं।

UGC NET December 2022 Direct Link

UGC NET December 2022 के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • Step 1. कैंडिडेट सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • Step 2. अब होम पेज पर उपलब्ध UGC NET December 2022 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3. लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • Step 4. आवेदन पत्र भरे और शुल्क का भुगतान करें।
  • Step 5. एप्लीकेशन फॉर्म कम्लीट हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • Step 6. अंत में उसी पेज को डाउनलोड करे और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इस माह से जारी होगा एडमिट कार्ड

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड फरवरी 2023 में जारी किए जाएंगे। UGC NET दिसंबर 2022 परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। पिछले बार की तरह इस बार भी, परीक्षा शुरू होने से 3 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होने के आसार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार यूजीसी नेट एडमिट कार्ड फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए कृपया यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।

Tags:    

Similar News