UGC Net exam city slip 2024 : यूजीसी नेट सिटी स्लिप csirnet.ntaonline.in से करें डाउनलोड , जानें आवश्यक परीक्षा तिथि

CSIR NET 2024 परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई को दो पालियों में सम्प्पन की जाएगी । पहली shift सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी shift दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कराई जाएगी।

Written By :  Garima Shukla
Update: 2024-07-17 22:30 GMT

UGC NET EXAM Update: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 16 जुलाई को सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 ने शहरों की सूची प्रकाशित कर दी है। परीक्षा के लिए जो कैंडिडेट अप्लाई करना चाहते हैं वे अधिकृत वेबसाइट csirnet.ntaonline.in पर विजिट करके सीएसआईआर नेट 2024 शहर की सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप में न हो कंफ्यूज

बताये गए निर्देश के अनुसार CSIR NET 2024 सिटी स्लिप प्रवेश पत्र के प्रारूप से अलग है। सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड 2024 जल्द अधिकृत वेबसाइट पर अनाउंस किया जाएगा। CSIR NET 2024 एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, तिथि, समय और परीक्षा निर्देश जैसी जानकारी अंकित होगी।

डाउनलोड करने के लिए दें ये डिटेल

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा 2024 के लिए सूची डाउनलोड करने वाले अभ्यर्थी को रजिस्ट्रशन नंबर और जन्म तिथि जैसे डिटेल की आवश्यकता होगी। CSIR NET सिटी सूची 2024 में उमीदवार का नाम, आवंटित परीक्षा और परीक्षा शहर सहित अन्य डिटेल्स का विवरण दर्ज किया गया है ।

परीक्षा अवधि दो घंटे, प्रश्न 200

CSIR NET 2024 परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई को प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में सम्पन्न होगी। प्रश्नपत्र में गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर एवं ग्रह विज्ञान और रासायनिक विज्ञान से कुल 200 वस्तुनिष्ठ सवाल होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित की जाएगी। कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर CSIR NET 2024 एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लाना होगा। यह प्रश्नपत्र तीन घंटे की समयावधि का होगा। 

डाउनलोड कैसे करें?

कैंडिडेट अधिकृत वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर विजिट करें।
होमपेज पर CSIR NET 2024 शहर सूची तब पर क्लिक करें।
अब, लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद, CSIR NET सिटी स्लिप 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगी।





Tags:    

Similar News