UGC NET Admit Card 2021: 20 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

UGC NET Admit Card 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) दिसंबर 2020 और जून 2021 के एग्‍जाम 20 नवंबर से शुरू होंगे। इसके एडमिट कार्ड उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Kumar
Update:2021-11-08 18:32 IST

UGC NET एग्जाम (फोटो : सोशल मीडिया )

UGC NET Admit Card 2021: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा या यूजीसी नेट एग्‍जाम के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) दिसंबर 2020 और जून 2021 को होने वाली परीक्षाओं का आयोजन संयुक्त रूप से करने जा रही है। यूनिवर्सिटी ने परीक्षा की तारीखों की घोषणा पहले ही कर थी। अधिसूचना के अनुसार एग्‍जाम 20 नवंबर से शुरू होंगे।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को उनके प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा क्योंकि इसमें परीक्षा तिथि, पाली और परीक्षा केंद्र जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।

दो पेपर होंगे आयोजित

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उम्मीदवार अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि की डिटेल्‍स अपने पास रखें। बता दें कि COVID-19 के कारण पिछले साल और इस वर्ष होने वाली यूजीसी नेट परीक्षाओं में देरी हुई। NET परीक्षा 3 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। इस दौरान दो पेपर होंगे। पेपर I 50 नंबर का होगा और इसमें 100 सवाल होंगे। इसी तरह पेपर II में 100 सवाल होंगे और यह 200 नंबर का होगा।

डाउनलोड करने की प्रक्रिया

- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

- अब लॉगिन पेज पर अपने क्रेडेंशियल्‍स दर्ज करें और सब्मिट करें।

- एडमिट कार्ड स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें।

- एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-69227700 011-40759000 या ई-मेल ugcnet@nta.ac.in के माध्यम से UGCको संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉगइन कर सकते हैं। 

Tags:    

Similar News