इन एक्ट्रेसज की दूसरी शादी कर चमकी किस्मत, तीसरी वाली तो जीत गई ‘बिग बॉस’

दीपिका कक्कड़ की पहली शादी रौनक से हुई थी। मगर उनकी ये शादी ज्यादा समय चल नहीं पायी और तीन साल के अंदर ही टूट गई। इसके बाद दीपिका के जीवन में शोएब इब्राहिम की एंट्री हुई। दोनों को प्यार हुआ और फिर शादी हो गई।

Update: 2019-08-17 10:16 GMT
इन एक्ट्रेसज की दूसरी शादी कर चमकी किस्मत, तीसरी वाली तो जीत गई ‘बिग बॉस’

मुंबई: आप कई ऐसी एक्ट्रेसज को जानते होंगे, जोकि दूसरी शादी कर चुकी हैं। मगर आप उन एक्ट्रेसज के बारे में कम जानते होंगे, जिनकी किस्मत दूसरी शादी के बाद खुली है। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों से रूबरू करवाएंगे, जिनकी दूसरी शादी के बाद खुली। इसमें तो तीसरे नंबर वाली बिग बॉस का खिताब भी जीत चुकी है।

यह भी पढ़ें: विद्या ने प्रेग्नेंसी को लेकर खोला ये बड़ा राज, खुला रह गया सबका मुंह

तनाज़ ईरानी

इन दिनों दीपिका कक्कड़ के सीरियल 'कहां तुम कहां हम' में नजर आ रही हैं। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि तनाज ने बख्तियार ईरानी से दूसरी शादी की है। बख्तियार तनाज से उम्र में 8 साल छोटे हैं। बख्तियार से पहले तनाज ने मशहूर थिएटर आर्टिस्ट फरीद कुरीम से शादी की थी। हालांकि यह शादी नहीं चल सकी।

यह भी पढ़ें: खूंखार तेंदुआ Vs टाइगर: रोड का कर्ज अदा कर दिया जांबाज ने

गौतमी कपूर

गौतमी कपूर और राम कपूर की जोड़ी टीवी की दुनिया में परफेक्ट कपल के तौर पर फेमस है। गौतमी की राम कपूर के साथ पहली शादी नहीं है। इससे पहले गौतमी ने फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से शादी की थी। यह शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाई।

यह भी पढ़ें: ये हैं वो TOP-8 देश, जहां भारत का रुपया बनाएगा आपको राजा

दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ की पहली शादी रौनक से हुई थी। मगर उनकी ये शादी ज्यादा समय चल नहीं पायी और तीन साल के अंदर ही टूट गई। इसके बाद दीपिका के जीवन में शोएब इब्राहिम की एंट्री हुई। दोनों को प्यार हुआ और फिर शादी हो गई। दीपिका ने दूसरी शादी के बाद बिग बॉस भी जीता।

Tags:    

Similar News