क्या बात है! टीवी-बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस ऐसे दिखने लगीं ब्रेकअप के बाद

कल्कि कोचलिन ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ शादी की थी, लेकिन दोनों के बीच चीजें ज्यादा समय तक ठीक नहीं रहीं और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये।  

Update: 2019-11-22 08:45 GMT
क्या बात है! टीवी-बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस ऐसे दिखने लगीं ब्रेकअप के बाद

इंटरटेनमेंट डेस्क: ऐसी कई बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें हम काफी पसंद करते हैं। साथ ही हम उन्हें खूब अडमायर भी करते हैं और हम इनके पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। तो आज हम आपको बॉलीवुड और टीवी की ऐसी 6 एक्ट्रेसेस के बारे में बताने वाले हैं जो अपने ब्रेकअप के बाद काफी ग्लैमरस हो चुकी हैं।

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और दोनों के ब्रेकअप के बाद अंकिता का बिल्कुल अलग ही रुप देखने को मिला। ब्रेकअप के बाद अंकिता का लुक काफी ज्यादा स्टनिंग हो गया। उनके लुक्स में बदलाव के बाद ऐसा लग रहा था कि, वो अपने प्यार में सबको दिवाना बनाने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: इस मसहूर कोरियोग्राफर ने हिन्दू से मुस्लिम धर्म में किया था परिवर्तन

जैकलीन फर्नांडीस

इस लिस्ट में तीसरा नाम है, जैकलीन फर्नांडीस का। साजिद खान के साथ अपने ब्रेकअप के बाद, जैकलीन फर्नांडीस ने सफलता की ऊंचाइयों पर चढ़ना शुरू कर दिया। सलमान भाई की वजह से आज वो इंडस्ट्री में पॉपुलर अभिेनेत्रियों में से एक हैं और साथ ही फिल्मों के लिए उनकी डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ गई है।

चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह को बॉलीवुड की सबसे आकर्षक अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। चित्रांगदा ब्यूटी और ब्रेन की एक परफेक्ट मैच हैं। वह लोकप्रिय गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा की जीवनसाथी थीं, लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक नहीं टिक सकी। दोनों ने साल 2014 में अपने 13 साल की शादी को खत्म कर दिया। दोनों के अलग होने के बाद ही चित्रांगदा का गाना 'आओ राजा' आया, जिसके बाद बॉलीवुड में उनकी एक अलग पहचान बन गई।

यह भी पढ़ें: India vs Bangladesh Live: ईडन में पिंक बॉल टेस्ट, बांग्लादेश का गिरा पहला विकेट

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद और भी ज्यादा सुंदर दिखने लगी और उन्होंने अपने ब्रेकअप के बाद अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। ऐश्वर्या और सलमान दोनों संजय लीला भंसाली के सेट पर मिले थे और वहीं से उनकी फेरीटेल शुरु हुई थी। लेकिन बाद में चीजें खराब होती चली गईं, जिसके वजह से दोनों अलग हो गए। अब वो अभिषेक के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं।

यह भी पढ़ें: तैयार हो जाएं अब नए मोबाइल वॉर के लिए

जेनिफर विंगेट

करन सिंह ग्रोवर के साथ ब्रेकअप होने के बाद जेनिफर ने आखिरकार अपनी जिंदगी में शांति बना ली है। करन सिंह ग्रोवर को उनकी तीसरी शादी की शुभकामनाएं देकर, जेनिफर ने ये दिखाया कि वो जिंदगी में कितनी सुलझी और मैच्योर हैं।

कल्कि कोचलिन

अपनी पहली ही फिल्म से कल्कि कोचलिन ने ये साबित कर दिया कि वो कितनी टेलेंटेड हैं। कल्कि कोचलिन ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ शादी की थी, लेकिन दोनों के बीच चीजें ज्यादा समय तक ठीक नहीं रहीं और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये।

यह भी पढ़ें: फिल्म पागलपंती ने लोगों को किया पागल, थिएटर छोड़ कर भागे लोग

Tags:    

Similar News