Aadar Jain Wife: आदर जैन ने की अलेखा अडवाणी संघ सगाई,जानिए कौन हैं अलेखा अडवाणी

Aadar Jain Alekha Advani Engagement: कभी तारा सुतारिया को किया था डेट आज कर ली अलेखा आडवाणी से सगाई, जानिए कौन हैं अलेखा अडवाणी

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-09-02 03:12 GMT

Aadar Jain Engaged Alekha Advani (Image- Social Media)

Aadar Jain Alekha Advani Engagement: कैदी बैंड और हैलो चार्ली में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता आदर जैन (Aadar Jain) जिन्होने लंबे समय तक तारा सुतारिया को डेट किया था. कल तारा सुतारिया(Tara Sutaria ) से ब्रेकअप के बाद अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी(Alekha Advani) से सगाई कर ली हैं। 

आदर जैन ने की लेखा अडवाणी से सगाई (Adar Jain Engaged Alekha Advani Photos Share On Instagram)-

आदर जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट(Aadar Jain Instagram) पर अपने और अलेखा आडवाणी की सगाई (Aadar Jain Alekha Advani Engagement Pic) की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में, सफेद और नीले रंग की धारीदार शर्ट और सफेद पैंट पहने हुए अदार, अलेखा को प्रपोज करने के लिए एक घुटने पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो एक पारदर्शी पीले रंग की पोशाक में आकर्षक लग रही थीं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, , "मेरा पहला क्रश, मेरी सबसे अच्छी दोस्त अब हमेशा के लिए मेरी हो गई है।"

आदर जैन(Aadar Jain ) ने अलेखा अडवाणी(Alekha Advani) को समुद्र के किनारे गुलाब की पंखुडियो के बीच दिल बनाकर शादी के लिए प्रपोज किया है। करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) ने आदर की सगाई पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "मेहंदी लगाके रखना, डोली सजा के रखना"। इसके अलावा अन्य सेलेब्स ने भी बधाई दी है।

Aadar Jain ने नवंबर 2023 में अपने रिश्ते को Alekha Advani के साथ करीना कपूर खान की दिवाली पार्टी में सार्वजनिक किया.

अलेखा आडवाणी कौन हैं (Who is Alekha Advani)-

अलेखा आडवाणी(Alekha Advani), एक रचनात्मक उद्यमी और मुंबई स्थित वेलनेस समुदाय वे वेल की संस्थापक हैं, उन्होंने विभिन्न कपड़ों और आभूषण ब्रांडों के लिए एक मॉडल के रूप में काम किया है.

Aadar Jain पहले तारा सुतारिया(Tara Sutaria) के साथ रिलेशनशिप में थे.  डोनो ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था।तो वही अलेखा अडवाणी तारा सुतारिया की बेस्ट फ्रेंड थी। अलेखा ने एक बार खुद को अदार और तारा के रिश्ते में "तीसरा पहिया" बताया था, अक्सर साथ में बिताए अपने पिछले छुट्टियों के पलों को शेयर करती रहती थीं।

Tags:    

Similar News