अभी-अभी एक्टर इरफान खान नहीं रहे, हालत थी गंभीर

फिल्मी दुनिया के जाने-माने एक्टर इरफान खान की अचानक से तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है, जिससे तुरंत उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इरफान मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है।

Update: 2020-04-28 11:20 GMT
अभी-अभी एक्टर इरफान खान की तबीयत गंभीर, ICU में भर्ती

नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया के जाने-माने एक्टर इरफान खान का निधन हो गया है। वह 54 वर्ष के थे। एक्टर की कल अचानक से तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिससे तुरंत उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इरफान मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती थे। बता दें, इरफान खान की उम्र महज 54 साल है। वहीं अभी कुछ दिन पहले ही इरफान खान की मां सईदा बेगम का निधन हो गया था। उस समय ये खबरें आई थीं कि लॉकडाउन में घर से दूर होने के कारण एक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेस‍िंग के जरिए मां के अंतिम दर्शन किए थे।

ये भी पढ़ें...डिफाल्टरों को तोहफा: नौकरीपेशा पर सितम, ये कैसा सरकार का करम

बता दें कि इरफान खान अपनी पत्नी सुतापा सिकदर के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे बाब‍िल और अयान हैं। लेकिन इरफान की तबीयत बिगड़ने के बाद से सभी हॉस्पिटल में है।

अब से दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान खान को अपनी बीमारी के बारे में पता चला था। उन्होंने खुद अपने फैंस को ये हैरान कर देने वाली खबर दी थी।

इरफान ने ट्वीट कर अपनी बीमारी के बारे में बताया था-जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाती है। मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है।

ये भी पढ़ें...बड़ी खबर: Nokia-Airtel में करोड़ों की डील, अब भारत में 5G लाने पर होगा काम

ये देखें ट्वीट



आगे उन्होंने लिखा, इसके इलाज के लिए मैं विदेश जा रहा हूं। मेरी सभी से प्रार्थना है कि वे मेरे लिए दुआएं करते रहें। मेरी बीमारी को लेकर न्यूरो की जो अफवाह फैलाई जा रही हैं, इसके लिए बता दूं कि न्यूरो हमेशा ब्रेन के लिए नहीं होता। जिन लोगों ने मेरे बयान का इंतजार किया, मुझे उम्मीद है कि मैं फिर से और स्टोरी लेकर वापस आऊंगा।

जल्द ही रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम

लंदन में इरफान का इलाज चल रहा था। इलाज के चलते वे बॉलीवुड से दूर रहे। लंबे समय तक इस बीमारी से लड़ने के बाद वे स्वस्थ होकर वापस बॉलीवुड में लौटे।

बीते साल सितंबर 2019 में वे भारत वापस लौटे। वापस लौटने के बाद उन्होंने फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूट‍िंग शुरू की। उनकी जल्द ही रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी।

ये भी पढ़ें...खेल-खेल में: क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने खोदी जमीन, मिला चांदी के सिक्के से भरा घड़ा

Tags:    

Similar News