दमदार आवाज़ के साथ निभाया विलेन का रोल, चार शादी कर चर्चा में रहे कबीर बेदी

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता कबीर बेदी को किसी पहचान की ज़रूरत नहीं हैं। कबीर बेदी ने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काम किया हैं।

Update: 2021-01-16 04:09 GMT
दमदार आवाज़ के साथ निभाया विलेन का रोल

मुंबई : हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता कबीर बेदी को किसी पहचान की ज़रूरत नहीं हैं। कबीर बेदी ने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काम किया हैं। उन्हें आज भी फिल्म ताज महल में सम्राट शाह जहाँ और 1980 के दशक में आई फिल्म खून भरी मांग में खलनायक संजय वर्मा के किरदार के लिए जाना जाता है। आज कबीर अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस जन्मदिन पर आइए जानतें हैं उनसे जुड़ी बातें।

कबीर बेदी की मां एक ब्रिटिश महिला थी

एक्टर कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी 1946 में लाहोर में हुआ (जो अब पाकिस्तान में है)। कबीर बेदी एक सिख परिवार में पैदा हुए तीन बच्चों में से एक थे, जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता के लिए भारत की लड़ाई में खुद को समर्पित किया था। उनके पिता, बाबा प्यारे लाल सिंह बेदी, एक पंजाबी सिख, एक लेखक और दार्शनिक थे। उनकी माँ, फरीदा बेदी एक ब्रिटिश महिला थी जो इंग्लैंड में पैदा हुई थी, तिब्बती बौद्ध धर्म में समन्वय लेने वाली पहली पश्चिमी महिला के रूप में प्रसिद्ध हुई थी।

थिएटर से की करियर की शुरुआत

कबीर बेदी ने अपने कैरियर की शुरुआत भारतीय थिएटर से की जिसके बाद उन्हें हिंदी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। बेदी भारत के उन पहले अंतर्राष्ट्रीय अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने हिंदी फिल्मों में शुरुआत की, हॉलीवुड फिल्मों में काम किया और यूरोप में एक स्टार बन गए।

चार बार की शादी

एक्टर कबीर बेदी की रील लाइफ से ज्यादा उनकी रियल लाइफ चर्चाओं में रही हैं। उन्होंने चार शादियां की है। सबसे ज्यादा सुर्खियों में बीते दिनों कबीर तब आए जब उन्होंने खुद से 30 साल छोटी लड़की से शादी की। उनकी चौथी पत्नी का नाम परवीन है। दोनों का 10 सालों तक अफेयर चला। जिसके बाद कबीर ने साल 2016 में परवीन से शादी कर ली थी। इसके चलते कबीर ने ढेरों लाइम लाइट बटोरे। मीडिया से लेकर टीवी तक उन दिनों बस कबीर और उनकी पत्नी के ही चर्चे चले। परवीन मॉडल और एक्ट्रेस के अलावा टीवी प्रोड्यूसर भी हैं। शादी से पहले परवीन कई सालों तक कबीर के साथ लिव इन में रही थीं।

पिता के फैसले से खुश नहीं थी बेटी

परवीन और कबीर बेदी की मुलाक़ात लंदन में हुई थी। कबीर से शादी करने के लिए परवीन के परिवार वाले बिलकुल भी राज़ी नहीं थे लेकिन बाद में सभी ने मंजूरी दे दी। जिसके बाद दोनों ने गुरुद्वारे में शादी की थी। इस शादी से कबीर की बेटी पूजा बेदी नाखुश थीं। जिसे लेकर पूजा बेदी ने कई मौकों पर गुस्सा भी जाहिर किया था। पूजा अपने पिता के चौथे शादी से इतनी ना खुश थी की उन्होंने सोशल मीडिया पर परवीन को डायन तक के दिया था।

ये भी पढ़ें : दुबई पहुंचे विवेक ओबराॅय को करना पड़ा मुश्किलों का सामना, ये बनी वजह

परवीन बॉबी से भी रहा अफेयर

आपको बता दें, कि कबीर बेदी की पहली पत्नी प्रोतिमा बेदी थी। जिनसे उन्हें दो बच्चे थे पूजा बेदी और बीटा सिद्धार्थ। प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद उनका रिश्ता कुछ समय तक परवीन बॉबी से भी चला। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच दूरियां आ गई। जिसके बाद कबीर ने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से शादी की। सुसैन से तलाक के बाद कबीर ने 1990 में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की। फिर साल 2005 में ये रिश्ता भी खत्म हो गया। इसके बाद कबीर ने चौथी शादी परवीन दुसांझ से की थी।

ये भी पढ़ें : जैसलमेर में अक्षय का दिखा अलग अंदाज, जवानों के साथ किया ये काम, वीडियो वायरल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News