नीली साड़ी में कहर ढा रही जैकलीन, जिसने देखा उड़ गए उनके होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही हैं। अब एक बार फिर से वो सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, जैकलीन का एक डांस वीडियो खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Update: 2020-05-17 06:33 GMT

मुंबई: देश में लॉकडाउन लागू है। इस दौरान आम से लेकर खास सभी अपने घरों में कैद है। बॉलीवुड सेलेब्स भले ही घरों में कैद हों, लेकिन इस दौरान वो अपने जलवे से अपने फैन्स को एंटरटेन करने में पीछे नहीं रह रहे। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही हैं। अब एक बार फिर से वो सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, जैकलीन का एक डांस वीडियो खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नीली साड़ी में कहर ढा रही जैकलीन

एक जैकलीन का एक थ्रोबैक वीडियो है। जिसमें वो अपने और रैपर बादशाह के गाने 'गेंदा फूल' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पंसद भी कर रहे हैं। इस वीडियो में जैकलीन ने कमाल का डांस किया है। साथ ही एक और चीज है जो इस वीडियो में चार चांद लगा रही है और वो है, नीली साड़ी में जैकलीन खुद। इस साड़ी में वो कमाल की नजर आ रही हैं। इस वजह से फैंस को ये वीडियो और पसंद आ रही है।

Full View

यह भी पढ़ें: भारत में है ताकत: ये 3 दवाइयां कोरोना में कामगर, मांगी अनुमति

हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'तेरे बिना'

बता दें कि हाल ही में जैकलीन और सलमान खान का गाना 'तेरे बिना' रिलीज हुआ है। जो काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में सलमान और जैकलीन की कमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया है। इससे पहले दोनों की जोड़ी को फिल्म किक में देखा गया था। इस फिल्म में भी जैकलीन और सलमान की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा कुछ दिन पहले नेटफ्लिक्स में उनकी 'मिसेज सीरियरल किलर रिलीज हुई। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कोरोना मरीजों के आंकड़े में चीन ने किया खेल, डाटा लीक होने से पकड़ा गया बड़ा झूठ

सलमान के फार्म हाउस में फंसी एक्ट्रेस

बता दें कि लॉकडाउन में जैकलीन सलमान के पनवेल वाले फार्म हाउस में फंसी हुई हैं। यहीं पर उनके गाने तेरे बिना की शूटिंग भी की गई थी। हाल ही में उन्होंने सलमान के फार्म हाउस में एक फोटोशूट कराया था। जिनकी फोटोज उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इन फोटोज में फर्नांडिस बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं।

Full View

Full View

Full View

यह भी पढ़ें: भगवान बना ये अभिनेता: मजदूरों के लिए कर दिया ऐसा काम, मिल रही दुआएं

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News