Aishwarya Rai: इस फिल्म के दौरान ऐश्वर्या की जान को था खतरा, सिक्योरिटी में लगाने पड़े थे 50 बॉडीगार्ड

Aishwarya Rai: यहां हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के बारे में एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे! आइए आपको बताते हैं।

Update: 2023-08-17 04:13 GMT
Aishwarya Rai Bachchan (Image Credit: Instagram)

Aishwarya Rai: बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स है, जो फिल्मों के दौरान घायल हो जाते हैं या फिर वह कुछ ऐसी फिल्मों पर काम करते हैं कि कभी-कभी उनकी जान को भी खतरा होता है। ऐसा ही कुछ बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ भी हो चुका है। जी हां...एक फिल्म के दौरान ऐश्वर्या राय की जान को खतरा था। इस वजह से ऐश्वर्या के लिए फिल्म की शूटिंग के दौरान 50 बॉडीगार्ड लगाने पड़े थे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं ये किस्सा...

क्यों पड़ी ऐश्वर्या को बॉडीगार्डस की जरुरत?

दरअसल, यह साल 2008 की बात है, जब फिल्म ऐश्वर्या ने फिल्म 'जोधा अकबर' में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने जोधा का किरदार निभाया था और ऋतिक रोशन अकबर के किरदार में नजर आए थे। ये फिल्म बॉलीवुड की बेहतरीन ऐतिहासिक फिल्मों में से एक है। फिल्म में महारानी जोधाबाई बनी ऐश्वर्या राय का लुक देखने लायक था। इस लुक के लिए मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया था।

कॉस्ट्यूम्स से लेकर गहनों तक, हर एक चीज बेहद बेशकीमती थे। ऐश्वर्या ने इस फिल्म में जो गहने पहने थे, वो असली हीरे, सोने और मोतियों से जड़ित हार थे, जिनकी कीमत करोड़ों में थी। ऐसे में ऐश्वर्या राय के साथ कुछ भी हो सकता था, क्योंकि हर कोई जानता था कि उन्होंने करोड़ों के गहने पहने है। इस कारण से शूटिंग सेट पर उनके लिए 50 बॉडीगार्ड तैनात करने पड़े थे।

40 करोड़ में बनी थी ये ऐतिहासिक फिल्म

आज से 15 साल पहले बनी इस फिल्म पर मेकर्स ने 40 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इस फिल्म का सेट, कॉस्ट्यूम, ज्वेलरी और बड़ी कास्ट के साथ-साथ शूटिंग की क्वालिटी पर भी खूब पैसा खर्च किया गया था, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई थी तो इसने अपना पैसा तो वसूल लिया साथ में इससे ज्यादा कमाई भी की। यह फिल्म उस समय की सुपहिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ का कलेक्शन किया था। आज भले ये 120 करोड़ रुपए आपको कम लग रहे हो, लेकिन आज से 15 साल पहले 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना बहुत मुश्किल हुआ करता था और 40 करोड़ रुपए एक बहुत बड़ी रकम होती थी।

पोन्नियिन सेलवन में चला ऐश्वर्या का जादू

अभी कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' रिलीज हुई थी और हाल ही में इसके दूसरा पार्ट भी रिलीज हुआ था। इन दोनों फिल्मों में ऐश्वर्या ने कमाल की एक्टिंग की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में 114 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था और वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 235 करोड़ रुपए कमाए थे।

Tags:    

Similar News