Ajay Devgan: 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आया , इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Ajay Devgan First Look : बॉलीवुड के स्टार अजय देवगन (Ajay Devgan first look) का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। 5

Written By :  Priya Singh
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-02-03 08:15 GMT

Ajay Devgan (twitter)

Ajay Devgan First Look : आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी'(Gangubai Kathiawadi) में बॉलीवुड के स्टार अजय देवगन (Ajay Devgan first look) का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। पोस्टर में अजय देवगन को कोट पैंट पहने देखा जा सकता है । उन्होंने इसमें सिर पर टोपी के साथ काला चश्मा भी लगा रखा है। पोस्टर में वो 'सलाम' करते नजर आ रहे हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवन एक गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं। पोस्टर में अजय देवगन हमेशा की ही तरह हैंडसम और फिट लग रहे हैं। अजय के लुक को सामने लाने के साथ-साथ इसके ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान भी कर दिया गया है।

गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी से सिनेमाघरों में

फिल्म का नया पोस्टर 'भंसाली प्रोडक्शन्स' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया है। इसे अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस पोस्टर को रिलीज करते हुए उन्होंने लिखा,"आ रहे हैं कल, ट्रेलर के साथ।

गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी से सिनेमाघरों में।" मतलब की अभिनेत्री आलिया भट्ट और अजय देवगन के फैंस इस फिल्म का आनंद 25 फरवरी को ले सकते हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी काफी लंबे समय से चर्चा में है। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और फिल्म के अन्य स्टार कास्ट को कोरोना हो गया था। इस कारण फिल्म की शूटिंग पूरा होने में वक्त लग गया। 

डॉन के किरदार में नजर आएंगी आलिया

बता दें कि पिछले साल नवंबर में फिल्म की रिलीज डेट 18 फरवरी 2022 तय की गई थी। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। अब ये फिल्म इसी महीने 25 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अजय देवगन एक गैंगस्टर का रोल निभाते दिख रहे हैं। इस फिल्म से अजय और संजय लीला भंसाली की जोड़ी पूरे 22 साल बाद स्क्रीन पर वापसी करने जा रही है। उन्हें आखिरी बार साथ फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में देखा गया था। फिल्म में आलिया भट्ट भी हैं, जो गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। आलिया पहली बार पर्दे पर डॉन के किरदार में नजर आने वाली हैं।

Tags:    

Similar News