B'Day: नागार्जुन को इस एक्ट्रेस से था बेइंतहा प्यार, फिर भी अधूरा रहा रिश्ता, जानें क्यों

नागार्जुन का जन्म 29 अगस्त 1959 को चेन्नई में हुआ था। आज सुपरस्टार अक्कनेनी नागार्जुन का आज अपना 61 वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिंदी के साथ साउथ के फैंस की लंबी कतार है जो नागार्जुन को पसंद करते हैं।

Update: 2020-08-29 05:22 GMT
नागार्जुन का जन्म 29 अगस्त 1959 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने तेलेगू फिल्म 'विक्रम' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया, जो कि साल 1983 में रिलीज हुई।

मुंबई: सुपरस्टार अक्कनेनी नागार्जुन का आज अपना 61 वां जन्मदिन मना रहे हैं। नागार्जुन का जन्म 29 अगस्त 1959 को चेन्नई में हुआ था। हिंदी के साथ साउथ के फैंस की लंबी कतार है जो नागार्जुन को पसंद करते हैं।

Full View

चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नागार्जुन ने 1967 में फिल्म सुदीगुनदालु (Sudigundalu) में काम किया था। इसके बाद साल उन्होंने तेलेगू फिल्म 'विक्रम' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया, जो कि साल 1983 में रिलीज हुई, जो सुपरहिट रही। यह हिंदी फिल्म 'हीरो' की रीमेक थी।

यह पढ़ें...एक्ट्रेस के ब्यूटी पार्लर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, ATS ने संभाली कमान

Full View

पहली शादी रही असफल

नागार्जुन ने 1984 में फिल्म मेकर डी रामानायडू (D. Ramanaidu) की बेटी लक्ष्मी दग्गुबत्ती से शादी कर ली, दोनों का एक बेटा है जिसका नाम नागा चैतन्य है। नागार्जुन और लक्ष्मी की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और 6 साल बाद 1990 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद नागार्जुन ने एक्ट्रेस अमला अक्किनेनी से शादी कर ली, दोनों का एक बेटा अखिल अक्किनेनी है जिसका जन्म 1994 में हुआ।

फाइल

इस एक्ट्रेस से रहा लंबा रिलेशनशिप

कहते है कि नागार्जुन को तब्बू से प्यार हो गया था और तब्बू भी उन्हें बहुत चाहती थीं। काम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे, उस समय नागार्जुन शादीशुदा थे लेकिन फिर भी दोनों का अफेयर चला। दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाई।

नागार्जुन, तब्‍बू से प्‍यार तो करते थे लेकिन वे अपनी शादी भी नहीं तोड़ना चाहते थे। इसलिए उन्‍होंने तब्‍बू से शादी नहीं की और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गये। तब्‍बू नागार्जुन को बेहद प्‍यार करती थीं इसलिए वे मुंबई छोड़कर हैदराबाद ही बस गई। बता दें कि तब्‍बू ने अभी तक शादी नहीं की है।

यह पढ़ें...प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियां, बाजारों में नहीं है टायलेट

Full View

Full View

फिल्म 'शिवा' से साल 1990 में नागार्जुन ने बॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद उन्होंने 'खुदा गवाह', 'द्रोही', 'मिस्टर बेचारा', 'अंगारे', 'जख्म', 'अग्नि वर्षा' और 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्मों में काम किया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नागार्जुन नजर आएंगे। नागार्जुन के फैंस को उनका अंदाज पसंद आता है और पुरी दुनिया में उनके चाहने वाले है।

Tags:    

Similar News