Bhojpuri film: 2 अगस्त को भोजपुरी पर्दे पर धमाल मचाएंगी अक्षरा सिंह की फिल्म अग्निसाक्षी

Agnisakshi Release Date: अक्षरा सिंह की फिल्म "अग्निसाक्षी" 2 अगस्त को भोजपुरी सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है|

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-08-01 05:07 GMT

Agnisakshi Release Date (Photo- Social Media)

Bhojpuri Film Agnisakshi: भोजपुरी फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं, वहीं इसी बीच एक और जबरदस्त भोजपुरी फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है, जी हां! हम बात कर रहें हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की फिल्म "अग्निसाक्षी" की। अक्षरा सिंह की फिल्म "अग्निसाक्षी" 2 अगस्त को भोजपुरी सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है, आइए आपको फिल्म से जुड़ी और जानकारी देते हैं।

अग्निसाक्षी फिल्म कब होगी रिलीज (Agnisakshi Release Date)

भोजपुरी फिल्मों का क्रेज दर्शकों के बीच बढ़ता ही जा रहा है, जी हां! कोई भी भोजपुरी फिल्म यूट्यूब पर आती है तो सिर्फ एक दिन में मिलियंस में व्यूज आते हैं। सिर्फ भोजपुरी फिल्में ही नहीं, बल्कि भोजपुरी गाने भी दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाते हैं, भोजपुरी गाने तो विदेशों तक पॉपुलर हो चुके हैं। इन दिनों भोजपुरी पर्दे पर रिलीज होने जा रही फिल्म "अग्निसाक्षी" की जमकर चर्चा हो रही है, ये फिल्म 2 अगस्त को भोजपुरी पर्दे पर रिलीज होगी।


भोजपुरी की आने वाले फिल्म "अग्निसाक्षी" में अक्षरा सिंह के साथ ही भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू और भोजपुरी की हॉट अदाकारा तनुश्री भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार आर पाण्डेय ने किया है, वही फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। खास बात तो यह है कि इस फिल्म को कांस फिल्म फेस्टिवल में भी सराहना मिल चुकी है। जी हां! अग्निसाक्षी भोजपुरी की पहली ऐसी फिल्म है, जिसकी कांस फिल्म फेस्टिवल में तारीफ की गई। भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है, क्योंकि अब दुनिया भर में भोजपुरी इंडस्ट्री का डंका बजने लगा है। 

रिलीज हो चुका है फिल्म का गाना (Agnisakshi Film First Song)

भोजपुरी फिल्म "अग्निसाक्षी" का पहला गाना "जब तेरा लल्ला छोटा था" अभी कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था, जिसे बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। अक्षरा सिंह ने खुद गाने के रिलीज होने की जानकारी दी थी। इस फिल्म को आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 2 अगस्त से देख सकते हैं।



 


Tags:    

Similar News