Akshara Singh Upcoming Song: भोजपुरी नया गाना पानी-पानी पर आग लगाती नजर आएंगी अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव के साथ, शेयर किया पोस्टर

Akshara Singh Upcoming Song: अक्षरा ने अपने इंस्ट्राग्राम पर अपनी अपकमिंग गाना (Akshara Singh Upcoming Song) शेयर किया है। इस गाने में वह खेसारी लाल यादव के साथ नजर आने वाली हैं।

Written By :  Shweta
Update: 2021-12-04 02:28 GMT

अक्षरा सिंह (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Akshara Singh Upcoming Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों इंटरनेट पर छायी हुई हैं। हर रोज वह अपने फैन्स को कुछ न कुछ सरप्राइज देती रहती हैं। अभी बीते रोज पहले अक्षरा ने अपना नया बोल्ड अंदाज अपने फैन्स के साथ शेयर किया था। अक्षरा का नया लुक देख लोग दंग रह गए थे। इस बीच एक बार फिर अक्षरा अपने चाहने वालों के लिए एक सरप्राइज लाया है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है वह सरप्राइज।

गौरतलब है कि जब से अक्षरा सिंह बिग बॉग OTT से आई हैं उनके चाहने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। अक्षरा ने इस रियलिटी शो (akshara singh instagram) में अपने देसी अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया था। इस शो में लोगों को अक्षरा को नजदीक से जनने का मौका मिला था। शो से बाहर आने के बाद अक्षरा ने कई पोस्ट शेयर किया। अभी अक्षरा ने अपने इंस्ट्राग्राम पर अपनी अपकमिंग गाना (Akshara Singh Upcoming Song) शेयर किया है। इस गाने में वह खेसारी लाल यादव )akshara singh and khesari lal yadav upcoming song) के साथ नजर आने वाली हैं। फैन्स इनके इस गाने को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहुत जल्द उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है।

आखिर क्या है अक्षरा सिंह का नया गाना

आपको बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड का गाना पानी-पानी (kab release ho raha bhojpuri gana pani pani) बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने पर खूब रील भी बने रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड का गाना पानी-पानी का नया भोजपुरी वर्जन (bhojpuri version pani pani song) आने वाला है। कई साल बाद अक्षरा खेसारी लाल यादव के साथ नजर आने वाली हैं।

अक्षरा ने अपने आने वाले गाने को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है 'आपकी जबरदस्त फरमाइश पर सरप्राइज'। जैसे ही अक्षरा ने यह पोस्ट शेयर किया लोगों का कमेंट आना शुरू हो गया। एक यूजर ने अक्षरा के आने वाले गाने पर कमेंट करते हुए लिखा है, अब हर जगह लगेगी आग, तैयार हो जाओ, वहीं एक ने लिखा है जिओ क्वीन तुमने तो आग लगा दिया।

कब आ रहा है भोजपुरी वर्जन पानी-पानी

बताते चलें कि अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना पानी-पानी 6 दिसबंर को भोजपुरी के यूट्यूब चैनल सारेगाम हम पर रिलीज होगा। इस गाने में बादशाह और खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav bhojpuri gana pani pani) दोनों की आवाज सुनने को मिलेगा।

Tags:    

Similar News