अक्षय कुमार ने शूट किया पहला म्यूजिक वीडियो, साथ दिखेंगी ये कलाकार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार से मशहूर अक्षय कुमार की पूरी दुनिया फैन है और उनकी फिल्म को उनके फैन्स का ढ़ेरो सारा प्यार भी मिलता है।

Update: 2023-05-28 17:16 GMT
अक्षय कुमार ने शूट किया पहला म्यूजिक वीडियो, साथ दिखेंगी ये कलाकार

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार से मशहूर अक्षय कुमार की पूरी दुनिया फैन है और उनकी फिल्म को उनके फैन्स का ढ़ेरो सारा प्यार भी मिलता है। अब अक्षय के फैन्स के लिए गुड न्यूज है, अक्षय जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। अक्षय कुमार की इस म्यूजिक वीडियो में उनके अपोजिट कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन नजर आएंगी। अक्षय कुमार औऱ नुपुर सेमम स्टारर इस वीडियो का नाम फिलहाल है।

यह भी पढ़ें: विवाहित महिलायें रहती हैं ज्यादा खुश, सर्वे में पता चला

कल यानि रविवार को अक्षय कुमार ने इस म्यूजिक वीडियो की शुटिंग की। ट्रेड आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर सेट के दौरान की कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, अक्षय कुमार ने नुपुर सेनन और ऐमी विर्क के साथ उनकी पहली म्यूजिक वीडियो फिलहाल के लिए शुट किया। इस म्यूजिक वीडियो को अरविंद खेरा ने डायरेक्ट किया है और बी प्राक ने इसको गाया है।



नुपुर सेनन ने भी अपने इंस्टा पर अक्षय के साथ कुछ फोटोज सांझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, अक्षय की फैन होने से लेकर उनकी को-स्टार बनना... कितनी जादुई फिलिंग है। मेरे फेवरिट अक्षय कुमार के अपोजिट काम करने से ज्यादा अच्छा स्टार्ट कुछ नहीं हो सकता है। सर आप मेरी हौसलाअफजाई की और मुझे कम्फर्टेबल फील कराया। इतना शानदार होने के लिए शुक्रिया। ये मेरे लिए बेहद खास है।

Full View

यह भी पढ़ें: 5 फिल्में बहुत क्रांतकारी! शरमा जायेंगे आप, जब देखेंगे इन मूवी को

इसके अलावा अक्षय गुड न्यूज में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वो कियारा आडवाणी के साथ लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आएंगे। इसके साथ ही वो कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 4 में भी नजर आएंगे।

Tags:    

Similar News