All Eyes On Rafah क्या है, जिसकी वजह हो रही Bollywood को Boycott करने की मांग

All Eyes On Rafah Meaning In Hindi: सभी बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने सोशल मीडिया पर क्यों All Eyes On Rafah लगाए हुए हैं, जिसकी वजह से हो रही Bollywood को Boycott करने की मांग

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-29 11:50 GMT

All Eyes On Rafah Meaning In Hindi

All Eyes On Rafah Meaning In Hindi: इस समय सभी बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर All Eyes On Rafah Image शेयर कर रहे हैं। जिसकी वजह से हर कोई यही जानना चाहता हैं कि ये All Eyes On Rafah का मतलब क्या है? तो वहीं इस पर कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स ने वीडियो भी साझा किया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स बॉलीवुड को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह 

ऑल आइज ऑन राफा क्या है? (All Eyes On Rafah Meaning In Hindi)-

इस समय आपको हर एक बॉलीवुड सेलेब्स के सोशल मीडिया एकाउंट के स्टोरी पर All Eyes On Rafah Image देखने को मिलेगी। जिसके बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल आ रहा है। कि ऐसा क्या हुआ है रफह में जो हर एक सेलेब्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस इमेज को साझा कर रहे हैं। और इस इमेज का मतलब क्या है। 

बता दे कि ऑल आइज ऑन राफा एक सोशल मीडिया ट्रेंड है। जिसके माध्यम से इंटरनेट पर लोग, विशेष रूप से प्रभावशाली हस्तियां, फिलिस्तानी के लोगों के साथ अपनी एकजुटता दिखा रहे हैं। और साथ ही इजरायल सरकार को यह संदेश भी दे रहे हैं कि दुनिया गाजा के राफा क्षेत्र में नागरिकों की  हत्या पर ध्यान दे रही है। 

All Eyes On Rafah Image वाली पोस्ट को वैश्विक हस्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स, आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना, ऋचा चड्डा, करीना कपूर, वरूण धवन व अन्य शामिल हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने भी All Eyes On Rafah Image को साझा किया है।  

बॉलीवुड को बॉयकॉट करने की मांग (Bollywood Boycott)-

जबसे बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस इमेज को साझा किया है। तबसे बॉलीवुड सेलेब्स को बॉयकॉट करने की मांग हो रही है। यूजर्स का कहना है कि जब भारत पर कोई हमला होता है या फिर कोई जवान शहीद होता हैं। तब बॉलीवुड सेलेब्स क्यों नहीं कुछ बोलते हैं। 

राफा में क्या हुआ है?(What has happened in Rafah News In Hindi)-

एक बयान में इजराइली प्रतिनिधि ने नागरिकों की जान जाने को एक दुखद दुर्घटना बताया और कहा कि राफा शरणार्थी शिविर में भीषण आग केवल इजराइली हवाई हमलों के कारण नहीं लगी थी। बल्कि ये फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा किए गए द्वितीयक विस्फोटों के कारण भी हुई है। 

Tags:    

Similar News