शादी से पहले बेबी को जन्म देगीं 'एमी जैक्सन', इंस्टा पर किया 22वें week का बेबी बंप अपडेट

एमी सोशल मीडिया पर भी फैंस को अपने बेबी बंप के अप्डेट्स देती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर से एमी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में एमी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

Update: 2019-05-26 05:06 GMT

मुम्बई: बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन बहुत जल्द अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं। इन दिनों एमी अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं। एमी सोशल मीडिया पर भी फैंस को अपने बेबी बंप के अप्डेट्स देती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर से एमी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में एमी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

Full View

यह भी देखें... ओडिशा में 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर गया पारा, जबरदस्त लू की चपेट में आ रहे लोग

खास बात ये है कि प्रेग्नेंसी की फोटो शेयर करते हुए एमी ने ये भी बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी का 22वां वीक चल रहा है। एमी ने अपनी कुछ पुरानी प्रेग्नेंसी फोटोज के साथ इसे कंपेयर करते हुए शेयर किया है। फोटो में एमी ने हफ्तों का जिक्र करते हुए बताया है कि कैसे उनका बच्चा बड़ा हो रहा है। कैप्शन में एमी जैक्सन ने लिखा, 'बेबी पी ग्रोइंग एंड ग्रोइंग...'।

Full View

एमी ने शादी से पहले ही अपने पहले बेबी को जन्म देने की प्लानिंग कर ली है। कुछ ही दिनों पहले एमी ने अपने व्बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायिटू के साथ लंदन में इंगेजमेंट की थी। सगाई की तस्वीरों में एमी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थीं।

Full View

इंगेजमेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया खुद एमी ने शेयर की थी। एमी और जॉर्ज साल 2015 से रिलेशनशिप में है। जॉर्ज ब्रिटेन के अरबपति परिवार से आते हैं। एमी के मंगेतर ने 16 साल की उम्र में ही पिता का ग्रुप संभाल लिया था।

Full View

यह भी देखें... PM मोदी पर भड़के महेश भट्ट, ट्वीट कर किया ये कमेंट, मिली तीखी प्रतिक्रिया

एमी जैक्सन ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'मद्रासापत्तिनम' से की थी। ये फिल्म हिट रही और इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले। बाद में एमी ने बॉलीवुड की तरफ रुख किया। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म प्रतीक बब्बर के साथ 2012 में 'एक दीवाना था' रही। इसके बाद एमी ने अक्षय कुमार के साथ 'सिंह इज ब्लिंग' और '2.0' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

Tags:    

Similar News