Animal Park Update: क्या रणबीर कपूर नहीं करेंगे एनिमल पार्क जाने इसके पीछे का सच

Is Ranbir Kapoor In Animal Park: रणवीर कपूर की जिस फिल्म ने 2023 में मचाया तहलका क्या उसके सीक्वल पर काम नहीं करेंगे रणवीर कपूर, पढ़े पूरी खबर

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-15 09:36 IST

Is Ranbir Kapoor Not In Animal Park Movie

Animal Park Update: रणवीर कपूर की फिल्म एनीमल जोकि 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने इस फिल्म से जुड़े हर एक किरदारों के करियर को एक अलग मुकाम पर पहुँचाने का काम किया। ये फिल्म 2023 की सबसे ज्यादा सफल फिल्मों में से एक थी। अब जाकर इस फिल्म के सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। जिसका टाइटल एनिमल पार्क रखा गया था। लेकिन अब जाकर एनिमल पार्क पर खतरा मडराते हुए नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स कि मानें तो रणवीर कपूर एनीमल पार्क में नहीं नजर आएंगे। चलिए जानते हैं पूरी खबर

क्या रणवीर कपूर नहीं करेंगे एनिमल पार्क (Is Ranbir Kapoor Not In Animal Park Movie)-

जैसा कि इस समय सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और दिव्या खोसला के बीच कोल्ड वॉर छिड़ी हुई है। दिव्या खोसला ने आलिया भट्ट की फिल्म Jigra को लेकर कमेंट कर दिया था कि आलिया भट्ट इसका कलेक्शन झूठ बता रही हैं। जबकि पूरा थिएटर खाली मिला है। जिसके बाद Jigra Movie के निर्माता करण जौहर ने दिव्या खोसला को जवाब दिया है। तो वहीं अब जाकर सबकी नजरे रणवीर कपूर पर है क्योंकि आलिया भट्ट रणवीर कपूर की पत्नी हैं। और दिव्या खोसला टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी हैं। 

तो वहीं रणवीर कपूर की फिल्म एनिमल को भले ही डायरेक्ट संदीप वांग्गा रेड्डी ने किया हो। लेकिन इस फिल्म के सह-निर्माता के तौर पर कार्य किया था। तो वहीं Animal Park में भी भूषण कुमार सहृनिर्माता के रूप में कार्य करेंगे। जिसकी वजह से अब कहा जा रहा है कि रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor Animal Park) ने एनिमल में जिस तरह से अल्फा मेल का किरदार प्ले किया था। क्या वो अपनी रियल वाइफ के लिए स्टैंड लेते हुए नजर आएंगे और एनिमल पार्क नहीं करेंगे। 

इन सब सवालों के बीच एनिमल पार्क के निर्माता और रणवीर कपूर द्वारा किसी प्रकार की ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी गई है। तो वहीं एक बार Ranbir Kapoor ने Animal Park पर ऑफिशियल अनॉउंसमेंट कर चुके हैं। 

रणवीर कपूर ने बताया एनिमल पार्क के बारे में (Ranbir Kapoor Told About Animal Park)-

रणवीर कपूर की सबसे ज्यादा सफल फिल्म एनिमल (Animal) जिसकी चर्चा आज भी दर्शकों द्वारा व सोशल मीडिया पर होती रहती हैं। फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने एनिमल के सीक्वल के बारे में अनॉउंस किया। जिसका नाम Animal Park रखा गया है। रणवीर कपूर से जब पूछा गया Animal Park कब तक आएगी। उसपर Ranbir Kapoor ने कहा कि Animal Park का स्क्रिप्ट तैयार है। जो मुझे सुनाई गई है और वो मुझे काफी ज्यादा पसंद भी आई है। लेकिन एनिमल के पार्ट वन की सफलता के बाद मुझे लग रहा हैं कि अभी Animal Park को पहले से ज्यादा बेहतरीन बनाने के लिए उसपर और काम करना पड़ेगा। 

Tags:    

Similar News