अनुराग कश्यप ने Article 370 पर किया था पीएम का विरोध, अब ट्विटर से हुए बाहर

Article 370 या 35A, के बारे में में ज़्यादा नहीं कह सकता। इसका implication, history, या facts मैं अभी भी समझा नहीं हूं। कभी लगता है जाना चाहिए था, कभी लगता है क्यों गया। ना मैं कश्मीरी मुसलमान हूं, न कश्मीरी पंडित।

Update: 2019-08-11 04:21 GMT
अनुराग कश्यप ने Article 370 पर किया था पीएम का विरोध, अब ट्विटर से हुए बाहर

मुंबई: फिल्मकार अनुराग कश्यप हमेशा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में वह एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, अनुराग कश्यप ने ट्विटर छोड़ दिया है, जिसके बाद से वह सुर्खियां बटोर रहे हैं। अनुराग के पैरेंट्स को अनजान फोन कॉल्स आ रहे हैं। साथ ही, उनकी बेटी को भी धमकियां मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के हालात पर पुलिस ने दी बड़ी जानकारी

अनुराग ने अपना अकाउंट डिलीट करने से पहले इन दो बातों को ट्वीट किया था और फिर अकाउंट हटा दिया। मालूम हो, अनुराग कश्यप हमेशा सामाजिक मुद्दों पर सोशल मीडिया पर अपनी राय जरूर रखते हैं। इस बार भी उन्होने ऐसा ही किया था।

अनुराग कश्यप ने आखिरी बार किया था ट्वीट

अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर लिखा था कि, 'जब आपके माता-पिता को फोन आने लग जाएं और आपकी बेटी को ऑनलाइन धमकियां मिलने लगे तो फिर कोई भी बात नहीं करना चाहेगा। कोई वजह या कोई भी तर्क नहीं बचेगा। दबंगों का राज होगा और दबंगई जीने का नया तरीका। सबको नया भारत मुबारक हो और आप इसमें रह सकें। आपको खुशियां और तरक्की मिले। ये मेरा आखिरी ट्वीट होगा क्योंकि मैं ट्विटर छोड़ रहा हूं। जब मैं बिना डर के बोल नहीं सकता तो मैं बोलूंगा ही नहीं। गुड बाय।'

यह भी पढ़ें: अब जेल जाएंगे अफसर अगर किया ये काम, सीएम योगी ने दी चेतावनी

आर्टिकल 370 पर किया था ट्वीट

बता दें, आर्टिकल 370 पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया था। कश्यप ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना भी साधा था। साथ ही, जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर खुद कंफ्यूज हो गए थे। उन्होने अपनी ये स्थिति भी जाहिर की थी। कश्यप ने अपने ट्वीट में लिखा था कि उन्हे सरकार के फैसले से ज्यादा इसका विरोध है कि उनका फैसला किस तरीके से लिया गया है।

जम्मू-कश्मीर पर लगातार किए थे तीन ट्वीट

कश्मीर को लेकर कश्यप ने लगातार तीन ट्वीट किए थे। उन्होंने लिखा था कि, ‘Article 370 या 35A, के बारे में में ज़्यादा नहीं कह सकता। इसका implication, history, या facts मैं अभी भी समझा नहीं हूं। कभी लगता है जाना चाहिए था, कभी लगता है क्यों गया। ना मैं कश्मीरी मुसलमान हूं, न कश्मीरी पंडित। मेरा कश्मीरी दोस्त कहता है कश्मीर की कहानी Roshomon की तरह है।’

यह भी पढ़ें: ड्रामा खत्म! घर वापस आया कांग्रेस अध्यक्ष पद

Tags:    

Similar News