AP Dhillon Songs List: एपी ढिल्लों के बेहतरीना गानों का लिस्ट ये रहा, इन गानों को सुन आप खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे

AP Dhillon Songs List: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के गाने की डिमांड इन दिनों खूब है। आजकल हर पार्टी और कल्ब में एपी ढिल्लों के गाने ही सुनाई पड़ते हैं।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-06 12:53 GMT

AP Dhillon Songs List

AP Dhillon Songs List: युवाओं के बीच मशहूर हुए पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के गानों ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। उनके गानों को खूब पसंद किया जा रहा है। प्यार में डूबे आशिक हो या पार्टी में डूबे यंगस्टर्स एपी ढिल्लों के गानों को जरुर सुन रहे हैं। यहीं नहीं एपी ढिल्लों का गाना अब ज्यादा से ज्यादा लोगों के प्लेलिस्ट में जुड़ चुका है। पॉप गायक एपी ढिल्लों युवाओं के फेवरेट बन चुके हैं। कोई भी शादी उनके गाने की बिना खत्म नहीं हो रहा। तो आइए जानते हैं कि एपी ढिल्लों के किन गानों को इनदिनों खूब सुना जा रहा है और किन गानों पर आप पार्टियों में ठुमके लगा सकते हैं।

1. एरोगेंट (Arrogant)

एपी ढिल्लों का गाना 'एरोगेंट' बड़े शहरों में कल्बों की जान बन चुका है। 'एरोगेंट' गाना के बजने पर यंगस्टर्स खुद को डांस करने से नहीं रोक पा रहे हैं। गाने की शुरुआत सॉफ्ट म्यूजिक से होती है और फिर बीच में एक अद्भूत बीट बजता है। गाने के बीच में थोड़ी - थोड़ी देर के अंतराल पर बजने वाला यही बीट इस गाने को खास बनाता है।

Full View

बता दें कि गाना 'एरोगेंट' म्यूजिक लेबल रन - अप रिकॉर्ड्स के अंदर निर्मित हुआ है। एपी ढिल्लों का गाना 'एरोगेंट' 10 जनवरी, 2020 को रिलीज हुआ। उनके इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 1.3 करोड़ से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। वहीं इसे 1.6 लाख लोगों ने पसंद किया है।

2. सड्डा प्यार (Saada Pyaar)

एपी ढिल्लों का गाना "सड्डा प्यार"(Saada Pyaar) को ज्यादातर दिल टूटे आशिक सुन रहे हैं। यह एक इमोशनल सॉन्ग है। गाने में म्यूजिक मनी म्यूजिक (Money Musik) ने दिया है और इसे लिखा शिंदा कहलों (Shinda Kahlon) ने है।

Full View

एपी ढिल्लों का गाना "सड्डा प्यार" को यूट्यूब पर अब तक 3 करोड़ लोगों ने सुना है। वहीं इसे पसंद 3.9 लाख लोगों ने किया है। एपी ढिल्लों का गाना "सड्डा प्यार" सोशल मीडिया पर 19 दिसंबर, 2020 को रिलीज हुआ था।

3. इनसेन (Insane)

पॉप सिंगर एपी ढिल्लों का गाना " इनसेन" (Insane) श्रोताओं को लड़कियों से दिल लगाने से सतर्क करता है। गाने में एपी ढिल्लों ने कहा है कि जो लड़के अपनी प्रेमिकाओं से दिल लगाते हैं, वो उन्हें समय आने पर अकेला छोड़कर चली जाती है। एपी ढिल्लों का गाना " इनसेन" 16 अप्रैल, 2021 को सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ।

Full View

इस गाने को श्रोताओं द्वारा खूब पसंद किया गया। कई दिल टूटे आशिक, तो इस गाने से ऑबसेस्ड हैं। बता दें कि इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 6.2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सुना है। वहीं इसे पसंद कुल 9 लाख लोगों ने किया है, जो कि एक बड़ी संख्या है।

4. ब्राउन मुंडे (Brown Munde)

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों का गाना 'ब्राउन मुंडे' (Brown Munde) उनका पर्याय बन चुका है। श्रोताओं के बीच अब वो इसी गाने से पहचाने जा रहे हैं। कई लोग उन्हें ब्राउन मुंडा कहकर संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं गाना प्रेमी एक - दूसरे को इनके बारे में बताते हुए यही कहते हैं कि वो जो ब्राउन मुंडे वाला सिंगर है न। बता दें कि एपी ढिल्लों का गाना 'ब्राउन मुंडे' को 43 करोड़ लोगों ने सुना है।

Full View

जी हां, ये एक बहुत बड़ी संख्या है और इसी से आप उनके प्रसिद्धि का अंदाजा लगा सकते हैं। इसे पंसद करने वालो की संख्या भी बहुत ज्यादा है। इसे अब तक 53 लाख लोगों ने पसंद किया है।

5. फरार (Faraar)

ए पी ढिल्लों के गाना 'फरार' (Faraar) का युवाओं में अलग ही क्रेज है। वो अक्सर इस गाने को अपने कॉनसर्ट में गाते हैं। वहीं उनके इस गाने की खूब डिमांड भी है। गाना 'फरार' को गाने में एपी ढिल्लों का सहयोग गुरिंदर गिल ने की है।

Full View

उनका यह गाना 22 नवंबर, 2019 को सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ था। ए पी ढिल्लों के गाना 'फरार' को यूट्यूब पर अब तक 3.1 करोड़ लोगों ने सुना है। वहीं इसे पसंद करने वालों की संख्या 3.2 लाख है। पार्टियों में इस गाने की खूब मांग है।

Tags:    

Similar News