Arbaaz Khan Wedding: अरबाज खान की दुल्हनिया की पहली झलक आई सामने, यहां देखें

Arbaaz Khan Wedding: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान 24 दिसंबर यानी की आज अपनी गर्लफ्रेंड शूरा संग दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2023-12-24 14:12 GMT

Arbaaz Khan Wedding (Photo- Social Media)

Arbaaz Khan Wedding: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान 24 दिसंबर यानी की आज अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने के जा रहें हैं, जी हां! वह अपनी गर्लफ्रेंड शूरा संग दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब अरबाज खान की दोबारा शादी की खबरें सामने आईं थीं तो हर कोई शॉक्ड रह गया था, किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि जॉर्जिया से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद ही, अरबाज अपनी गर्लफ्रेंड शौरा खान से निकाह कर लेंगे। लोगों को लगा था कि, अरबाज खान की शादी की खबरें महज अफवाह हैं, लेकिन आज यह हकीकत में हो रहा है। अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड शौरा संग निकाह कर रहें हैं, इसी बीच उनकी होने वाली दुल्हनिया की पहली झलक भी सामने आ चुकी हैं।

अरबाज की दुल्हनिया की पहली झलक आई सामने

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और शौरा खान का निकाह अर्पिता खान के घर पर हो रहा है। तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अरबाज खान की शादी में शिरकत कर रहें हैं। परिवार के कुछ करीबी लोगों के साथ ही लूलिया वंतूर, जेनेलिया डिसूजा अपने परिवार के साथ, और भी कई लोग अर्पिता खान के घर पहुंच रहें हैं। अर्पिता खान के घर सितारों सितारों का आना जाना लगा हुआ है, वहीं कुछ देर पहले ही अरबाज खान की होने वाली दुल्हनिया शौरा खान को भी अर्पिता खान के घर के बाहर स्पॉट किया गया।


शौरा खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइट पिंक कलर का गाउन पहने नजर आ रहीं हैं। वहीं उन्होंने हिजाब भी पहना हुआ है। शौरा खान के साथ उनकी मां भी नजर आईं।

मलाइका से तलाक लेने के इतने साल बाद दोबारा शादी कर रहें हैं अरबाज खान

बॉलीवुड अभिनेता और प्रोड्यूसर अरबाज खान की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान से शादी की थी, जिससे उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है। मलाइका से तलाक लेने के बाद अरबाज खान मॉडल जॉर्जिया को डेट कर थे। अरबाज खान और जॉर्जिया कई सालों एक रिलेशनशिप में थे, अभी कुछ महीने पहले ही जॉर्जिया ने खुलासा किया कि अरबाज संग उनका ब्रेकअप हो गया है। और अब जॉर्जिया से ब्रेकअप के बाद अरबाज अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड शौरा खान संग निकाह कर रहें हैं।


 


Tags:    

Similar News