तलाक से पहले अर्जुन रामपाल का सच, हाल ही में मेहर जेसिया से हुए अलग

उन्होंने अपने साथ वॉक कर रही मॉडल का हाथ पकड़ लिया था। वो मॉडल कोई और नहीं वो मॉडल मेहर ही थीं। अर्जुन रामपाल से मेहर जेसिया दो साल बड़ी हैं। अर्जुन-मेहर से दो बेटियां हैं। मायरा और महिका।

Update: 2020-11-30 12:21 GMT
तलाक से पहले अर्जुन रामपाल का सच, हाल ही में मेहर जेसिया से हुए अलग

मुंबई : अर्जुन रामपाल की एक्स वाइफ मेहर जेसिया और मिस इंडिया जानी मानी मॉडल रही चुकी है। मेहर जेसिया का आज जन्मदिन है। मेहर जेसिया और अर्जुन रामपाल का हाल ही उनका तलाक हुआ है। मेहर जेसिया ने अपने करियर की शुरुआत 80 के दशक में कि थी। साल 1986 में फेमिना मिस इंडिया का ख़िताब अपने नाम किया था। फेमिना मिस इंडिया बनने के बाद ही मेहर ने मॉडलिंग करनी शुरू की थी । भारत की पहली सुपर मॉडल्स का हिस्सा बन गई थीं।

मॉडल‍िंग के समय ही पकड़ा था इस मॉडल का हाथ

अर्जुन रामपाल मॉडल‍िंग में अपना कर‍ियर बना रहे थे। जबकि मेहर सुपर मॉडल थीं। मॉडलिंग के दिनों में गई अर्जुन और मेहर करीब आये थे। काफी टाइम एक दूसरे को डेट किये। फिर शादी का प्लान करने लगे। साल 1998 में अर्जुन और मेहर ने शादी कर ली। अपने एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया था कि जब वो पहली बार रैंप वॉक कर रहे थे उनका बहुत डर लग रहा था। और उन्होंने अपने साथ वॉक कर रही मॉडल का हाथ पकड़ लिया था। वो मॉडल कोई और नहीं वो मॉडल मेहर ही थीं। अर्जुन रामपाल से मेहर जेसिया दो साल बड़ी हैं। अर्जुन-मेहर से दो बेटियां हैं। मायरा और महिका। ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान के साथ जब अर्जुन रामपाल नाम चर्चा में आने लगा तब अर्जुन और मेहर के बीच के रिश्ते के ख़राब होने लगे।

यह भी पढ़ें : BIG BOSS 14: पवित्रा पुनिया सिंगल नहीं, फिर इस शख्स ने क्यों कहा अपनी पत्नी

फैमिली कोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी

अर्जुन और मेहर ने करीब 20 साल पुराना रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया। आपसी सहमति के बाद फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक के पेपर पर मुहर लगा दी । अर्जुन-मेहर ने ने 30 अप्रैल 2019 को कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। करीब 6 महीने के बाद स्‍पेशल मैरेज ऐक्‍ट के तहत मंजूरी दे दी। अर्जुन ने 2019 में ये जानकारी दी थी वो और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला पैरेंट्स बनने वाले हैं। मेहर से तलाक के पहले ही अर्जुन गैब्रिएला के साथ रहने लगे थे। साल 2018 से ही अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में थी।

यह भी पढ़ें : Big Boss: रूबीना का सनसनीखेज खुलासा, लोगों के उड़ गए होश

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News