Khesari Lal Yadav: अभिनेत्री यामिनी के इश्क में डूबे खेसारी लाल यादव, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना प्यार

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी की हसीना यामिनी सिंह का आज जन्मदिन है। यामिनी आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों से जमकर बर्थडे की शुभकामनाएं मिल रहीं हैं।

Update: 2023-05-17 14:34 GMT
Khesari Lal Yadav (Photo- Social Media)
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी की हसीना यामिनी सिंह का आज जन्मदिन है। यामिनी आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों से जमकर बर्थडे की शुभकामनाएं मिल रहीं हैं। पूरे सोशल मीडिया पर अभिनेत्री यामिनी सिंह की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, फैंस के साथ ही भोजपुरी जगत के सितारों ने भी अभिनेत्री को बर्थडे विश करते हुए, उन्हें प्यार भेजा है। वहीं सबसे खास विश भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने यामिनी सिंह को भेजा है।

खेसारी लाल यादव ने यामिनी सिंह संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर

खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह की जोड़ी पर्दे पर हिट है। दोनों अबतक कई बार एकसाथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। वहीं अब खेसारी लाल यादव ने एक्ट्रेस यामिनी सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बेहद ही खास अंदाज में बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं।

अभिनेता ने यामिनी सिंह संग एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "बहुत ही सरल सहज प्यारी अदाकारा यामिनी सिंह को जन्मदिवस पर ढेरों खुशियां। हैप्पी बर्थडे टू यू । महादेव की कृपा बना रहे। प्यार।"

यामिनी ने खेसारी का किया शुक्रिया अदा

खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार से बर्थडे विश पाकर यामिनी सिंह का दिन और भी खास हो गया। उन्होंने खेसारी लाल यादव के इस पोस्ट पर कमेंट कर उनका आभार जताया है। यामिनी ने आभार जताते हुए लिखा, "सबसे खास विश!! बहुत बहुत धन्यवाद सर।" वहीं फैंस कमेंट बॉक्स में इस जोड़ी की तारीफ कर रहें हैं।

इन गानों में साथ काम कर चुके हैं खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह

इन दिनों भोजपुरी पर्दे पर खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह की जोड़ी हिट मानी जा रही है, दर्शक इस जोड़ी को एकसाथ देखना बेहद पसंद कर रहें हैं। खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह अबतक कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं जो हिट हुए हैं। "हसीना", "गरम गोदाम", "तेल", "शादी होता जान के" जैसे म्यूजिक वीडियो हाल ही में रिलीज हुए हैं, लेकिन यूट्यूब पर गर्दा उड़ाए हुए हैं।

Full View

Tags:    

Similar News