Akshara Singh: भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह की इन तस्वीरों पर दिल हार बैठे फैंस, आप भी देखें

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह आज देशभर में पॉपुलर हो चुकीं हैं। अक्षरा सिंह तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहीं हैं, अब वे सिर्फ भोजपुरी पर्दे पर ही नहीं बल्कि हिंदी पर्दे पर आ चुकीं हैं।

Update: 2023-06-02 14:00 GMT
Akshara Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह आज देशभर में पॉपुलर हो चुकीं हैं। अक्षरा सिंह तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहीं हैं, अब वे सिर्फ भोजपुरी पर्दे पर ही नहीं बल्कि हिंदी पर्दे पर आ चुकीं हैं। वह कुछ दिनों पहले ही एक हिंदी म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थीं, जो हिट हुआ था। अक्षरा पर्दे पर अपना जलवा बरकरार रखती हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी अपने हुस्न का जलवा दिखाने में पीछे नहीं हटती।

अक्षरा सिंह ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह अपनी मेहनत और लगन के दम पर बहुत से लोगों की फेवरेट बन चुकीं हैं, उनकी फैन फॉलोइंग के बारे में आपको बताएं तो लगभग 5.6 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ये सभी अक्षरा को सिर्फ फॉलो ही नहीं करते, बल्कि एक्ट्रेस की जैसे ही कोई नई तस्वीरें या फिर पोस्ट सामने आता है, तो जमकर प्यार भी लुटाते है। वहीं अभी थोड़ी देर पहले ही अक्षरा सिंह ने अपनी कुछ बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो मिनटों में सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल हो गईं।

देखते बन रहा अक्षरा सिंह का अंदाज

अक्षरा सिंह द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीरों में उनका अंदाज देखते बन रहा है। बता दें कि अक्षरा सिंह अपने दोस्तों के साथ मसूरी गईं हुईं हैं और ये तस्वीरें उन्होंने वहीं से शेयर की हैं। अक्षरा की इन लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो वह व्हाइट और ब्लू कलर के प्रिंटेड आउटफिट में नजर आ रहीं हैं। उन्होंने अपनी कुल पांच तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें हर फोटो में एक्ट्रेस ने अपना अलग-अलग अंदाज दिखाया है।

इस खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, "छोटी चीजें, छोटे-छोटे पल, ये वास्तव में छोटे नहीं होते।"

अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरों को देख पिघला फैंस का दिल

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि अक्षरा सिंह की लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है, ऐसे में फैंस उनके इस पोस्ट पर भी खूब प्यार लुटा रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "जबरदस्त" दूसरे ने लिखा, "कहर ढा रही हो हमेशा की तरह।" तीसरे फैन ने लिखा, "एक दम कड़क।" इसी तरह तमाम फैंस भी अक्षरा सिंह को सुंदर, स्टनिंग, मोस्ट ब्यूटीफुल, नाइस जैसा कॉम्प्लीमेंट दे रहें हैं।

अक्षरा सिंह वर्क फ्रंट

अक्षरा सिंह के काम के बारे में आपको बताएं तो हाल ही में उनकी फिल्म "डार्लिंग" का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने तहलका मचा दिया था। फिल्म के ट्रेलर को बहुत ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। इसी के साथ हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म "जानू आई लव यू" की शूटिंग भी पूरी की थी, साथ ही साथ वह म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती रहती हैं।

Tags:    

Similar News