Bhojpuri Actress Akshara: ऑफ शोल्डर गाउन में पटना की देसी गर्ल ने फैंस के दिलों पर चलाई छूरिया, देखें तस्वीरें

Bhojpuri Actress Akshara: भोजपुरी सिनेमा में शेरनी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सिर्फ अपने काम से ही नहीं, बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों को दीवाना बना चुकीं हैं। ;

Update:2023-08-02 13:16 IST
Bhojpuri Actress Akshara: ऑफ शोल्डर गाउन में पटना की देसी गर्ल ने फैंस के दिलों पर चलाई छूरिया, देखें तस्वीरें
Bhojpuri Actress Akshara Singh (Photo- Social Media)
  • whatsapp icon
Bhojpuri Actress Akshara: भोजपुरी सिनेमा में शेरनी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सिर्फ अपने काम से ही नहीं, बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों को दीवाना बना चुकीं हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी के साथ ही हिंदी पर्दे पर भी अपना हाथ आजमा रहीं हैं। वह एक म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थीं, जो हिट हुआ था। एक तरह से अगर देखा जाय तो अक्षरा सिंह भोजपुरी की कई हीरोइनों से काफी आगे निकल चुकीं हैं। जी हां!! काम के साथ ही उनका ड्रेसिंग स्टाइल भी लोगों का खूब ध्यान खींचता है।

ऑफ शोल्डर गाउन में अक्षरा सिंह ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

अक्षरा सिंह फैशन क्वीन हैं। उनका ड्रेसिंग स्टाइल उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। अक्षरा सिंह का सिर्फ ड्रेसिंग स्टाइल ही कमाल का नहीं होता, बल्कि वह एक कमाल की पोजर भी हैं। सोशल पर पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जो बेहद ही हॉट हैं। अक्षरा सिंह की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगाने का काम कर रहीं हैं।

Also Read

भोजपुरी शेरनी अक्षरा सिंह के लुक की बात करें तो वह पर्पल कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में दिखाई दे रहीं हैं। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा हुआ है, हालांकि उनका हेयर स्टाइल काफी प्यारा लग रहा है। भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह इस पूरे लुक में बेहद ही गॉर्जियस लग रहीं हैं।

अक्षरा सिंह के फैंस का हुआ बुरा हाल

अक्षरा सिंह द्वारा शेयर किया गया उनका हर पोस्ट खूब सुर्खियां बटोरता है। फैंस अक्षरा के पोस्ट पर खूब प्यार जताते हैं। अब पटना की देसी हसीना की इतनी हॉट तस्वीर सामने आई हो और फैंस की धड़कने तेज ना हुईं हों, ऐसा हो ही नहीं सकता। अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर फैंस धड़ल्ले से कमेंट कर रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "आप सभी ड्रेस में बहुत खूबसूरत लगती हो।" दूसरे ने लिखा, "ये कलर आपको बहुत सूट कर रहा है।" इसी तरह कुछ फैंस ने उन्हें स्टनिंग कहा तो किसी ने खूबसूरत और हॉट।

अक्षरा सिंह वर्कफ्रंट

भोजपुरी की खूबसूरत बाला अक्षरा सिंह के काम की बात करें, तो वह इन दिनों गोरखपुर में अपनी फिल्म "अक्षरा" की शूटिंग कर रहीं हैं। इस फिल्म से अबतक अपना कई लुक शेयर कर चुकीं हैं। इसके अलावा अक्षरा सिंह के पास कई फिल्में हैं, उनकी दो फिल्में अभिनेता विक्रांत सिंह के साथ हैं, तो वहीं साथ ही उनकी झोली में कुछ और फिल्में भी हैं, जिसका ऐलान वह जल्द ही करेंगी।

Tags:    

Similar News