Akshara Singh: होश उड़ा देगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की ये फोटो, बॉलीवुड हसीनाओं को दे रहीं कड़ी टक्कर

Akshara Singh Photos: भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद ही हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने पोस्ट को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद ही टैलेंटेड अदाकारा हैं जो एक्टिंग के साथ ही बेहतरीन गाना भी गाती हैं।

Update: 2023-05-11 15:01 GMT
Akshara Singh (Photo- Social Media)
Akshara Singh Photos: भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद ही हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने पोस्ट को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद ही टैलेंटेड अदाकारा हैं जो एक्टिंग के साथ ही बेहतरीन गाना भी गाती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है, सिर्फ भोजपुरी दर्शक ही नहीं बल्कि अब तो दुनिया भर में अक्षरा सिंह का नाम जाना पहचाना बन चुका है।

अक्षरा सिंह ने शेयर की हॉट फोटो

अक्षरा सिंह तेजी से तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहीं हैं और अब तो उनके हाथ भोजपुरी के साथ ही हिंदी प्रोजेक्ट भी आने लगे हैं। अक्षरा सिंह ने कुछ देर पहले ही अपनी बेहद ही हॉट तस्वीर शेयर की है, जिसे देख आप एक पल के लिए पहचान ही नहीं पाएंगे कि वो फोटो अक्षरा सिंह की ही है।

बदले लुक में नजर आईं अक्षरा सिंह

भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह के लाखों लोग दीवाने हैं। फैंस बड़ी ही बेसब्री से उनके नए पोस्ट के इंतजार में बैठे रहते हैं और जैसे ही कोई नया पोस्ट सामने आता है, फिर एक्ट्रेस पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। आज फिर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर आग लगाने वाला पोस्ट शेयर किया है। अक्षरा सिंह इस फोटो में एक अलग ही अवतार में नजर आ रहीं हैं, शायद ही इससे पहले आपने अक्षरा सिंह का ऐसा रूप देखा होगा। जींस के ऊपर क्रॉप टॉप और फिर बड़ी सी शर्ट में अक्षरा अपना बेहद कातिलाना अंदाज दिखा रहीं हैं।

किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं लग रहीं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह की इस फोटो के आगे तो बॉलीवुड की कई हसीनाए भी फेल हैं। उनकी गजब की अदाएं देख फैंस से रहा नहीं जा रहा है और वे जमकर कमेंट कर रहें हैं। यकीनन अक्षरा सिंह का ये लुक बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर दे रहा है। अपनी इस हॉट फोटो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कभी नहीं सोचा था कि मैं बेटर हूं, बस जानती थी कि सबसे अलग हूं।"

अक्षरा सिंह वर्क फ्रंट

भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह अपने काम के जरिए लगातार दर्शकों को एंटरटेन कर रहीं हैं। कुछ दिनों पहले ही उनका नया म्यूजिक वीडियो "एक चुम्मा" रिलीज हुआ था, जिसने यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ करन खन्ना नजर आए थे और अक्षरा सिंह ने खुद अपनी आवाज से सजाया था। इसके अलावा वह अपनी आने वाली फिल्म "जानू आई लव यू" की शूटिंग में व्यस्त चल रहीं हैं, जिसमें वह अभिनेता विक्रांत सिंह के साथ दिखाई देंगी।

Tags:    

Similar News