Akshara Singh: लंबे ब्रेक के बाद काम पर वापस लौटीं अक्षरा सिंह, शुरू की अपनी नई फिल्म की शूटिंग, पढ़ें डिटेल

Akshara Singh New Bhojpuri Film: भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह का नाम आज के समय में बेहद ही टैलेंटेड अदाकाराओं की लिस्ट में गिना जाता है। अक्षरा सिंह एक्टिंग के साथ ही सिंगिंग में अभी अपनी छाप छोड़ चुकीं हैं और तेजी से अपने करियर में आगे बढ़ रहीं हैं।

Update: 2023-06-07 14:34 GMT
Akshara Singh New Bhojpuri Film (Photo- Social Media)
Akshara Singh New Bhojpuri Film: भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह का नाम आज के समय में बेहद ही टैलेंटेड अदाकाराओं की लिस्ट में गिना जाता है। अक्षरा सिंह एक्टिंग के साथ ही सिंगिंग में अभी अपनी छाप छोड़ चुकीं हैं और तेजी से अपने करियर में आगे बढ़ रहीं हैं। फिलहाल अक्षरा सिंह के फैंस के लिए हम एक अच्छी खबर लेकर आए हैं, दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है।

अक्षरा सिंह ने शुरू की अपनी नई फिल्म की शूटिंग

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने थोड़ी देर पहले ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, इसी के साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़ी थोड़ी बहुत डिटेल भी साझा की है। अक्षरा सिंह ने अपनी नई फिल्म के को-स्टार संग सोशल मीडिया आप एक फोटो शेयर कर फिल्म का ऐलान किया।
आपको अक्षरा सिंह की इस नई फिल्म के बारे में एक इंट्रेस्टिंग बात बताएं तो इसमें वह भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहीं हैं। जी हां!! एक बार फिर अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह एकसाथ काम कर रहें हैं। विक्रांत सिंह संग फोटो शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, "अपनी नई फिल्म "ज्योति" की शुरुआत अपने प्यारे दोस्त के साथ कर रहीं हूं...और ये हमारी साथ की दूसरी फिल्म है।"

विक्रांत सिंह बनेंगे हीरो

अक्षरा सिंह की इस नई फिल्म का नाम "ज्योति" है, जिसमें उनके अपोजिट अभिनेता विक्रांत सिंह नजर आयेंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं इस अपकमिंग फिल्म को लालबाबू पंडित डायरेक्ट कर रहें हैं।

दूसरी बार स्क्रीन शेयर करेंगे अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह

जानकारी के लिए बता दें कि अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की ये साथ में दूसरी फिल्म है। इससे पहले हाल ही में दोनों ने अपनी आने वाली फिल्म "जानू आई लव यू" की शूटिंग पूरी की थी। यानी कि आने वाले समय में दर्शकों को दो बार ये जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देगी।

ब्रेक के बाद काम कर वापस लौटीं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह पिछले कुछ दोनों से ट्रैवल कर रहीं हैं, जिसकी कुछ झलकियां भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर दिखाई है। पहले वह मसूरी गईं हुईं थीं, उसके बाद केदारनाथ धाम और फिर हरिद्वार। हालांकि अब वह वापस लौट आईं हैं और आते ही फिर एकबार काम में जुट चुकीं हैं।

Tags:    

Similar News