Amrapali Dubey Video: आम्रपाली दुबे ने बदला धर्म, नमाज पढ़ते हुए वायरल हुआ वीडियो, भड़के फैंस

Amrapali Dubey Video Viral: आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख उनके फैंस का पारा हाई हो गया है|;

Update:2025-04-01 10:35 IST

Amrapali Dubey Video Viral

Amrapali Dubey Video Viral: भोजपुरी दिवा आम्रपाली दुबे को आज के समय में भला कौन नहीं जानता होगा, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी और आज के समय में वे भोजपुरी इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड अदाकारा बन चुकीं हैं, जी हां! आम्रपाली दुबे पिछले कई सालों से भोजपुरी पर्दे पर राज कर रहीं हैं और आज भी उनका करिश्मा कम नहीं हुआ है, उनके पास आज भी फिल्मों की लाइन लगी रहती है। आम्रपाली दुबे के फैंस उनसे बेहद प्यार करते हैं, वहीं इसी बीच अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख उनके फैंस का पारा हाई हो गया है, आइए दिखाते हैं।

आम्रपाली दुबे का नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरल

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहतीं हैं, आए दिन वे अपना नया पोस्ट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करतीं रहतीं हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। वहीं अब इसी बीच आम्रपाली दुबे का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख उनके फैंस हैरान रह गए हैं। दरअसल उस वीडियो में आम्रपाली दुबे नमाज पढ़ते नजर आ रहीं हैं।


आम्रपाली दुबे के चर्चा में आए वीडियो के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो वीडियो में आप देख सकते हैं कि आम्रपाली दुबे हिजाब पहने नमाज पढ़ने जा रहीं हैं। आम्रपाली दुबे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस उन्हें ट्रोल करने लग गए हैं, कुछ फैंस तो यह भी कह रहें हैं कि क्या आम्रपाली दुबे ने अपना धर्म बदल लिया है, वहीं आम्रपाली दुबे का ऐसा लुक देख कुछ फैंस सोच में पड़ गए हैं कि क्या आम्रपाली दुबे मुस्लिम हैं।

Full View

आम्रपाली दुबे के इस वीडियो की क्या है सच्चाई

आम्रपाली दुबे के वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहें हैं, वहीं अब हम यदि आपको इस वीडियो का सच बताएं तो दरअसल आम्रपाली दुबे का ये वीडियो रियल नहीं है, जी हां! वीडियो उनकी फिल्म की शूटिंग के सेट से वायरल हो रहा है। फिल्म में आम्रपाली दुबे एक मुस्लिम का किरदार निभा रहीं हैं, इस वजह से उन्होंने ऐसा लुक अपनाया हुआ है। आम्रपाली दुबे ने ना तो अपना धर्म परिवर्तन किया है और ना ही वे मुस्लिम हैं, फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है, वे सिर्फ अपने किरदार के लिए मुस्लिम बनीं हुईं हैं।

यूजर्स के कमेंट्स देखें यहां

आम्रपाली दुबे के इस वीडियो को देख तो यूजर्स भड़क ही गए हैं, वे कमेंट कर आम्रपाली दुबे पर अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, "इस्लाम का तौहीन मत करो...अल्लाह से डरो।" दूसरे ने लिखा, "आप इस्लाम की बदनाम क्यों कर रहें हैं।" तीसरे ने लिखा, "आम्रपाली आप मुस्लिम हैं?" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "आम्रपाली ये क्या कर रहीं हैं।" इसी तरह तमाम और भी यूजर्स ने कमेंट किए हैं।

Tags:    

Similar News