Amrapali Dubey Bhojpuri Gana: आम्रपाली दूबे के ये टॉप 10 गाने, जिसे सुनकर बूढ़ा भी हो जाता है जवान

Amrapali Dubey Bhojpuri Gana: आम्रपाली दुबे आज के समय में भोजपुरी की सुपरहिट अभिनेत्री मानी जाती हैं। आम्रपाली दुबे को भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखे 8 साल पूरे हो चुके हैं और आज वे इस मुकाम पर पहुंच चुकीं हैं कि उनकी झोली में खुद ब खुद फिल्में गिर पड़ती हैं, उन्हें खाली नहीं बैठना पड़ता।

Update: 2023-06-23 14:49 GMT
Amrapali Dubey Bhojpuri Gana (Photo- Social Media)
Amrapali Dubey Bhojpuri Gana: आम्रपाली दुबे आज के समय में भोजपुरी की सुपरहिट अभिनेत्री मानी जाती हैं। आम्रपाली दुबे को भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखे 8 साल पूरे हो चुके हैं और आज वे इस मुकाम पर पहुंच चुकीं हैं कि उनकी झोली में खुद ब खुद फिल्में गिर पड़ती हैं, उन्हें खाली नहीं बैठना पड़ता। आम्रपाली दुबे ने अपने 9 साल के करियर में एक से एक सुपरहिट फिल्में और गाने दे चुकीं हैं, वहीं उनके कुछ ऐसे गाने हैं जिसे आज भी सुन बड़े तो बड़े बुजुर्ग भी जवान महसूस करने लग जाते हैं। चलिए आपको आम्रपाली दुबे के 10 सुपरहिट गानों के बारे में बताते हैं, अगर आप ने अबतक इन गानों को नहीं सुना तो यहां सुनिए।

1. राते दिया बुताके

भोजपुरी हसीना आम्रपाली दुबे का गाना "राते दिया बुताके" का जबरदस्त हिट हुआ था, यहां तक की आज भी इस गाने का क्रेज दर्शकों के बीच बरकरार है। इस गाने में आम्रपाली दुबे का बेहद हॉट अंदाज देखने को मिला था, जिसमें पवन सिंह भी हैं। इस जबरदस्त गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाने को अबतक 581 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Full View

2. साड़ी के पलेट

आम्रपाली दुबे का गाना "साड़ी के पलेट" भी जबरदस्त हिट हुआ था। इस गाने में आम्रपाली दुबे के साथ अभिनेता खेसारी संग यादव नजर आ रहें हैं। वहीं इसे खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। 1 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को 16 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Full View

3. पलकन की छांव में

आम्रपाली दुबे का यह बेहद ही रोमांटिक गाना है। जानकारी के लिए बता दें कि ये गाना आज कल हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, और दर्शक जमकर रील्स बना रहें हैं। खेसारी के साथ इस गाने में निरहुआ दिखाई दे रहें हैं।

Full View

4. आम्रपाली रे कच कच खाली

आम्रपाली दुबे का गाना "आम्रपाली रे कच कच खाली" आज भी दर्शकों द्वारा बेहद सुना जाता है। इस गाने में आम्रपाली संग निरहुआ दिखाई दे रहें हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देख पिघल जाएंगे आप। इस गाने को अबतक 125 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Full View

5. मरद हमार बच्चा बा

आम्रपाली दुबे का गाना "मरद हमार बच्चा बा" बेहद धुआधार है। इस गाने में आम्रपाली दुबे के साथ अभिनेता खेसारी लाल यादव दिखाई दे रहें हैं। दोनों ने गाने में जबरदस्त धूम मचा दी है। आम्रपाली दुबे के इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है, जिसे अबतक 259 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Full View

6. कटहर के लासा जईसन

आम्रपाली दुबे का यह गाना हाल फिलहाल में ही रिलीज हुआ है, जिसमें वह अरविंद अकेला कल्लू संग नजर आ रहीं हैं। यह गाना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "शादी मुबारक" का है, जिसे प्रियंका सिंह और अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी आवाज दी है।

Full View

7. माथा फेल हो गईल

आम्रपाली दुबे का यह गाना आज तक यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में आम्रपाली निरहुआ संग नजर आ रहीं हैं। दोनों की तीखी केमिस्ट्री देखते बन रही है। इस जबरदस्त गाने को कल्पना, आलोक कुमार और खुशबू जैन ने मिलकर गाया है।

Full View

8. हमारे पतिदेव जी

आम्रपाली दुबे का हर गाना हिट हो ही जाता है, दर्शक उनसे इतना प्यार जो करते हैं। उनका गाना "हमारे पतिदेव जी" आज भी यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड करता है। इस गाने में एक्ट्रेस संग निरहुआ नजर आ रहें हैं, गाने की नीलकमल सिंह और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी थी।

Full View

9. फगुआ में फाटता जवानी

आम्रपाली दुबे ने इस गाने में अपना हद से ज्यादा बोल्ड अंदाज दिखाया है। गाने में आम्रपाली निरहुआ संग नजर आ रहीं हैं। इस गाने को देख यकीनन आपकी धड़कने तेज होने वाली हैं।

Full View

10. जेल कराईबु का

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ये गाना बेहद धांसू हैं। "जेल कराईबु का" गाना फिल्म "सिपाही" का है, जिसमें आम्रपाली दुबे का अंदाज देख निरहुआ का बुरा हाल हो चुका है। इस गाने को ओम झा द्वारा गाया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News