Monalisa: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने पहना भगवा घाघरा-चोली, फोटो शेयर कर कही ये बात

Bhojpuri Actress Monalisa: मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा हमेशा की तरह कातिलाना अंदाज में नज़र आ रहीं हैं।

Update: 2023-01-03 14:46 GMT

Bhojpuri Actress Monalisa (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Actress Monalisa: भोजपुरी ऐक्ट्रेस मोनालिसा अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। मोनालिसा न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। वहीँ अब मोनालिसा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया था जिसमे उन्होंने पठान फिल्म का बेशरम रंग गाना बैकग्राउंड में लगाया था वहीँ आज उन्होंने भगवा रंग का घाघरा चोली पहनकर अपने पठान लव को और भी हवा दी है।

भोजपुरी ऐक्ट्रेस मोनालिसा का ग्लैमरस लुक

फिल्मों के अलावा मोनालिसा ने कई टीवी शोज में भी काम किया है। उनके सीरियल 'नजर' में अपने किरदार को लेकर उनकी काफी चर्चा हुई थी इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी गिनती हॉट एक्ट्रेसस में होती है। एक्टिंग के अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मोनालिसा की कई लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। आप भी देखिये मोनालिसा का ये लेटेस्ट अंदाज़।

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा हमेशा की तरह कातिलाना अंदाज में नज़र आ रहीं हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा नारंगी रंग के घाघरा चोली पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खुले बाल और नो ज्वैलरी में मोनालिसा का लुक बेहद प्यारा लग रहा है। वहीँ एक्ट्रेस की खूबसूरती और स्टाइल को देख फैन्स उनके कायल हो गए हैं। इन तस्वीरों को देखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक इसे हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।

आपको बता दें कि इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, ' आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद दोस्तों... ये मेरे लिया बहुत मायने रखता है.. #22itaawards2022।" दरअसल मोनालिसा ने आईटीए अवार्ड्स में परफॉर्म किया है जिसके बाद उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।

Tags:    

Similar News