Bhojpuri Gana: मोनू अलबेला और अंतरा सिंह प्रियंका का गाना 'जान मेरी जाने मन बचपन का प्यार' ने बनाया रिकॉर्ड, देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों एक से बढ़कर एक भोजपुरी वीडियो सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-21 10:22 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों एक से बढ़कर एक भोजपुरी वीडियो सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं। इस समय हिंदी गानों से ज्यादा भोजपुरी गानों का क्रेज लोगों के अंदर देखने को मिल रहा है। हर छोटे-बड़े समारोह में भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) बजना लाजमी है। इस बीच भोजपुरी सिंगर मोनू अलबेला (Monu Albela) और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) का गाना यूट्यूब पर गर्दा मचा रहा है।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Song) 'जान मेरी जाने मन बचपन का प्यार' (Jaan Meri Jane Mann Bachpan Ka Pyar) रिलीज हो चुका है। इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह गाना 19 जुलाई 2021 को आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशयल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि भोजपुरी गाना 'जान मेरी जाने मन बचपन का प्यार' में मोनू अलबेला के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस कमाल की लग रही है। इस गाने में हीरो हीरोइन को अपना बचपन के प्यार को याद दिलाता है। इस गाने की कहानी बचपन के प्यार पर बेस्ड है। इस गाने को अजय बच्चन ने लिखा है और म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने। जबकि गाने के डायरेक्टर है सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने।

Full View

बताते चलें कि हाल ही में मोनू अलबेला का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम 'नदी बीचे कमरिया डोले' (Nadi Beech Kamariya Dole) है। इस गाने में मोनू अलबेला के साथ भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस तृषाकर मधु (Trishakar Madhu) नजर आई। इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद भी आई। इस गाने को मोनू अलबेला के साथ गाया है अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने। और भोजपुरी गाना 'नदी बीचे कमरिया डोले' को अजय बच्चन ने लिखा है। जबकि म्यूजिक दिया है दीपक दिलकश ने और डायरेक्टर है रिषी सम्राट ने। इस गाने को लाखों व्यूज मिले।

Tags:    

Similar News