Bhojpuri Gana: शिल्पी राज का गाना 'रउरा बानी बम्बइया' उड़ा रहा गर्दा, देखिए Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक भोजपुरी वीडियो सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-23 02:01 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक भोजपुरी वीडियो सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं। इस बीच भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) का गाना भोजपुरिया दर्शकों को क्रेजी कर रहा है। एक के बाद एक शिल्पी राज का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग वायरल हो रहे हैं। हाल ही में शिल्पी राज का भोजपुरी गाना (Shilpi Raj Ka Bhojpuri Gana) 'रउरा बानी बम्बइया' (Raura Bani Bambaiya) यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। जो इस समय ट्रेंड में चल रहा है।

बता दें कि इस गाने में शिल्पी राज का भोजपुरी गाना 'रउरा बानी बम्बइया' को म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने। यह भोजपुरी गाना 20 जुलाई को अंजली म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) पर रिलीज किया गया है। और खबर लिखे जाने तक इस गाने को 2 लाख से अधिक व्यूज बढ़ रहा है।

बहुत जल्द यह गाना मिलियन का आंकड़ा पार कर देगा। भोजपुरी गाना 'रउरा बानी बम्बइया' में अभिनेत्री रानी नजर आ रही है। रानी की अदाएं लोगों को घायल कर रहा है। इस गाने में रानी अपने पति के वियोग में तड़प रही है और उसे फोन कर अपना दुखड़ा रो रही है। यह गाना युवाओं को काफी पसंद आ रहा है।

Full View

शिल्पी राज के ये भी गाने

आपको बता दें कि शिल्पी राज ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने दिए है। अभी कुछ दिन पहले ही शिल्पी राज का गाना "जवन लेके आई डोली उहे खाई गोली" (Jawan Leke Aai Doli Uhe Khai Goli)। रिलीज हुआ था। यह गाना प्रेमी और प्रेमिका पर आधारित था। इस भोजपुरी गाने में शिल्पी राज के साथ हिमांशु यादव ने गाया था। हिमांशु और सिंगर शिल्पी का यह मस्त भारा गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने को लिखा है रोहित पाठक ने और म्यूजिक दिया है अनिल यादव (कलिका स्टूडियो) ने। जबकि इसके डायरेक्टर सूर्या पाण्डे हैं। वहीं इस गाने में सहयोग दिया है उमानाथ यादव, सुशील यादव ने। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद भी किया।

Tags:    

Similar News