Bhojpuri Gana: अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'जान मारे मिठी मुस्कान' ने जीता फैंस का दिल, अभी देखें VIDEO

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंड्रस्टी के मशहूर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) भोजपुरिया दर्शकों के बीच धमाल मचा रहे हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-29 10:19 GMT

अरविंद अकेला कल्लू (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंड्रस्टी के मशहूर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) भोजपुरिया दर्शकों के बीच धमाल मचा रहे हैं। अरविंद अकेल कल्लू उर्फ 'कलुआ' का सभी गाना इन दिनों यूट्यूब पर बहुत हिट हो रहे हैं। ऐसे में अरविंद अकेला कल्लू का वीडियो सॉन्ग (Video Song) 'जान मारे मिठी मुस्कान' (Jaan Mare Meethi Muskan) रिलीज हुआ है।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'जान मारे मिठी मुस्कान' में अरविंद अकेला कल्लू के साथ यामिनी सिंह (Yamini Singh) नजर आ रही हैं। यह सॉन्ग 27 अगस्त 2021 को रिलीज हुआ है। इन दोनों की जोड़ी यूट्यूब पर गर्दा मचा रहा है। ये दोनों कलाकार के बीच की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस HD सॉन्ग में अरविंद अकेला का अंदाल बिल्कुल अलग दिख रहा हैं तो वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री यामिनी सिंह बेहद प्यारी लग रही है।

DJ सॉन्ग 'जान मारे मिठी मुस्कान' में अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी आवाज से सजाया है। वहीं इस गाने का लिरिक्स दिया है प्यारे लाल यादव कवि जी ने। जबकि इस गाने को म्यूजिक दिया है ओम झो ने। यह गाना डीआरजे रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी गाने को अब तक 3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Full View

बताते चलें कि हाल ही में अरविंद अकेला कल्लू का वीडियो सॉन्ग ( Video Song) 'चुम्मा देहब ठोरवा में' (Chumma Dehab Thorwa Me) रिलीज हुआ था। इस वीडिया सॉन्ग में कल्लू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस तृषाकर मधु (Trishakar Madhu) नजर आई थी। यह गाना किरन म्यूजिक एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों को खूब पसंद किया। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ तृषाकर मधु (Trishakar Madhu) रोमांस कर हुए नजर आए थे। वहीं इस गाने को गाया है अरविंद कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका ने। जबकि इस गाने को लिखा है चंदन यदुवंशी ने। वहीं म्यूजिक दिया है छोटू रावत ने। सिर्फ इसना ही नहीं इस सुपरहिट गाने को का वीडियो डायरेक्टर है पंकज सोनी।

Tags:    

Similar News