Naagin 7: एकता कपूर ने ईद पर फैंस को दिया सरप्राइज बताया नागिन 7 कब आएगा
Naagin 7 Release Date: एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन 7 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी एकता कपूर ने बताया कब आएगा नागिन सीजन 7;
Naagin 7 Update By Ekta Kapoor (Image Credit- Social Media)
Naagin 7 Update: टीवी जगत का सबसे प्रसिद्ध सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 7 जिसका दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। हर रोज इसको लेकर किसी ना किसी प्रकार की अपडेट सामने आती रहती है। होली के अवसर पर एकता कपूर ने Naagin 7 की कास्ट को लेकर तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और अर्जुन बिजलानी से बात की थी। अब जाकर ईद के अवसर पर एकता कपूर ने वीडियो जारी कर बताया है कि कब आएगा उनका सुपरनैचुरल शो नागिन 7
नागिन 7 कब आएगा बताया एकता कपूर ने (Naagin 7 Release Date In Hindi)-
नागिन कलर्स टीवी का सबसे प्रसिद्ध टीवी सीरियल है। जिसकी निर्माता एकता कपूर हैं नागिन का छठा सीजन 2023 में समाप्त हो गया था। उस दिन से दर्शकों को Naagin 7 का बेसब्री से इंतजार था। एकता कपूर कई बार बता भी चुकी हैं कि नागिन 7 जरूर आएगा। तो वहीं कुछ समय पहले खबरें आई थी कि महाशिवरात्रि के अवसर पर एकता कपूर Naagin 7 का प्रोमो जारी करेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ महाशिवरात्रि के अवसर पर एकता कपूर ने Naagin 7 का प्रोमो नहीं जारी किया।
तो वहीं कल ईद के अवसर पर एकता कपूर ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो जारी करके एकता कपूर ने कहा- हैपी ईद नागिन 7 का कब आएगा हर कोई पूछ रहा है। जिसपर एकता कपूर के पीछे बैठी लेडी बोलती हैं कि नागिन 7 पर काम चल रहा है। जल्द ही नागिन अपनी गुफाओं से निकलने वाली हैं। तो वहीं एकता कपूर कहती हैं कि नागिन 7 जल्द ही आएगा। जैसा की आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
नागिन 7 में कौन है (Naagin 7 Cast)-
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ये खबरें भी वायरल हो रही हैं कि एकता कपूर की नई नागिन ईशा मालविया हैं। अभी एकता कपूर ने कास्ट को लेकर किसी प्रकार का ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया है।