Bhojpuri Gana: बेबी का मेकअप वाला मुखड़ा देखें पागल हुए गोलू गोल्ड, सुनिए यहां भोजपुरी गाना 'मेकप वाला मुखड़ा'

Bhojpuri Gana: गोलू गोल्ड का भोजपुरी गाना ‘मेकप वाला मुखड़ा’ (Makeup Wala Mukhda) 25 नवंबर को Worldwide Records Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया है।

Written By :  Shweta
Update: 2021-11-25 07:14 GMT

गोलू गोल्ड (फोटो साभारः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी दर्शकों के बीच अपने गायिकी के दम पर तहलका मचाने वाले सिंगर गोलू गोल्ड (Golu Gold) एक बार फिर ट्रेंड में आ गए हैं। अभी गोलू गोल्ड टॉप बेस्ट सिंगर में गिने जा रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी पर्दे पर तकरीबन 10 साल से सुपरहिट गाने दिए हैं। ये एक इकलौते सिंगर है जो सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किए हैं।

आज उन्होंने भोजपुरी प्रेमियों के बीच अपना जबरदस्त पहचान बना लिया है। गोल्ड गोल्ड (Golu Gold Song 2021) अपनी आवाज के दम पर भोजपुरी सिनेमा में राज कर रहे हैं। भोजपुरी फैन्स उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इस बीच वह अपने चाहने वालों के लिए एक नया गाना लेकर आ गए हैं। गोलू गोल्ड का भोजपुरी गाना (golu gold bhojpuri song 2021) 'मेकप वाला मुखड़ा' (Makeup Wala Mukhda) 25 नवंबर को Worldwide Records Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया है।

गोलू गोल्ड का गाना (Golu Gold Ka Gana) 'मेकप वाला मुखड़ा' का गीत प्रभु बिसुनपुरी ने दिया है और संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। जबकि रिकॉर्डिंग किया है विकास यादव ने। बता दें कि इस गाने का अभी सिर्फ ऑडियो रिलीज हुआ है, लेकिन अब तक 60 लाख व्यूज मिले हैं। फैन्स इस गाना के वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Full View

आपको बताते चलें कि गोलू गोल्ड भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले छोटे-मोटे प्रोग्राम करते थे। गोलू का पहला भोजपुरी गाना 'कवन बिटामिन खाले' है। इस गाने से उन्होंने भोजपुरी जगत में कदम रखा। इस गाने के बाद से अब तक वह कई भोजपुरी गाने दे चुके हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उनका गाना 'कमरिया पिराता ए राजाजी' (Kamariya Pirata Ae Raja Ji) रिलीज हुआ था। इस गाने में वह अभिनेत्री अनुपमा यादव के साथ रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आए थे। दोनों ने कई जगह पर बोल्ड सीन भी दिए थे। गोलू का यह गाना सुहागरात पर बेस्ड था। जो बहुत ही भव्य तरीके से फिल्माया गया था। 

Tags:    

Similar News