Bhojpuri Gana: गुंजन सिंह का गाना 'लइका होखेवाला बा दुसरका' मचा रहा धूम, देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के मशहूर सिंगर गुंजन सिंह (Gunjan Singh) का गाना इन दिनों पूरी तरह से छाया हुआ है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-18 10:16 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के मशहूर सिंगर गुंजन सिंह (Gunjan Singh) का गाना इन दिनों पूरी तरह से छाया हुआ है। गुंजन सिंह एक के बाद एक भोजपुरी गाना रिलीज कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही गुंजन सिंह का भोजपुरी सॉन्ग 'लइका होखेवाला बा दुसरका' (Laika Hokhewala Ba Dusarka) रिलीज हुआ है। जो इस समय सबसे ज्यादा धूम मचा रहा है।

भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) 'लइका होखेवाला बा दुसरका' बेहद रोमांटिक है। इस गाने में गुंजन सिंह के साथ भोजपुरी सेक्सी क्वीन रानी चटर्जी नजर आ रही है। इन दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस भोजपुरी सॉन्ग में कई जगह गुंजन सिंह और रानी चटर्जी के बीच हॉट सीन देखने को मिल रहा है।

गुंजन सिंह के इस डीजे सॉन्ग में रानी चटर्जी पत्नी (Rani Chatterjee) की रोल में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर गुंजन सिंह पति के रोल में नजर आ रहे हैं। भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri video song) 'लइका होखेवाला बा दुसरका'17 अगस्त 2021 को यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। जिसे अब तक 98 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गुंजन सिंह के साथ इस गाने को गाया है नेहा राज ने। और इसे लिखा है मनीष रोहताशी ने। जबकि म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने।

Full View

बता दें कि कुछ दिन पहले गुंजन सिंह का गाना 'कूलर लगवादीं' (Coolar Lagwadi) रिलीज हुआ था। जिसे लोग खूब पसंद किया। गुंजन सिंह का गाना 29 जुलाई 2021 को वेव म्यूजिक पर रिलीज किया गया था। इस गाने में गुंजन सिंह बहुत स्टाइलिश नजर आए थे। गुंजन सिंह का गाना 'कूलर लगवादीं' को लिखा है मनीष रोहतासी ने। जबकि म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने और इस गाने को गुंजन सिंह के साथ गाया है भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने। फिलहाल गुंजन सिंह का गाना 'लइका होखेवाला बा दुसरका' बहुत धीरे-धीर मिलियन की ओर बढ़ रहा है।

Tags:    

Similar News