Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना 'लागेलु जहर' मचा रहा कहर, अभी देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंड्रस्टी के स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज के वक्त में किसी पहचान के मोहताज नहीं है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-13 10:49 GMT

खेसारी लाल यादव ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंड्रस्टी के स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज के वक्त में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। खेसारी इस मुकाम तक पहुचने में बहुत ही संघर्ष किए हैं। इस दौर में ये किसी बॉलीवुड सुपरस्टार से कम नहीं है। बिहार के बाबू यानी खेसारिया उर्फ खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के चुलबुल पांडे कहे जाते हैं।

खेसारी लाल यादव का नए गाना हो या पुराना सभी का क्रेज भोजपुरी प्रेमी में बना हुआ है। बॉलीवुड गाने से ज्यादा भोजपुरी गाना (bhojpuri song) लोग सुनना पसंद कर रहे हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव का गाना 'लागेलु जहर' (Lagelu Jahar) यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। यह गाना इंटरनेट पर आग लगा दिया है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ आवाज दी हैं शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने। इस  भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव दंबग अवतार में नजर आ रहे हैं।

खेसारी लाल यादव का गाना (Khesari Lal Yadav Ka Gana) 'लागेलु जहर' 11 जुलाई 2021 को 'बालाजी रिकॉर्ड्स' के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल रिलीज हुआ है। और खबर लिखे जाने तक इस गाने को 42 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने में खेसारी लाल यादव की एंट्री दंबग स्टाइल में होती हैं। चारो तरफ खेसारी लाल यादव बॉडीगार्ड्स और बंदूकों के बीच घिरे हुए नजर आ रहे हैं। जबकि उनके अपोजिट भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता माहरा (Shweta Mahara) नजर आ रही है। इस गाने में श्वेता माहरा ने गजब का डांस किया है। लोग इनकी जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।

Full View

आपको बताते चलें कि खेसारी लाल यादव का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'लागेलु जहर' को लिखा है आजाद सिंह ने और गाने का म्यूजिक दिया है आजाद सिंह और विवेक सिंह ने। हाल ही में खेसारी लाल यादव का गाना 'बंदूक' (Bandook) यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। यह गाना इंटरनेट पर आग लगा दिया। भोजपुरी गाना 'बंदूक' 28 जून को नव भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (youtube) पर रिलीज हुआ था। इस गाने ने भोजपुरी दर्शकों के बीच धूम मचा दिया। इस गाने में भी खेसारी लाल यादव दबंग लुक में नजर आए थे। वहीं दूसरी और भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस दीपाली चौहान (Deepali Chauhan) ने अपने अदाओं से लोगों को घायल कर दी। इन दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आया।

Tags:    

Similar News